{"_id":"6823790ae30c2bee9e029898","slug":"ipl-2025-punjab-kings-preity-zinta-got-angry-on-trolls-glenn-maxwell-poor-form-know-complete-details-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: 'आपकी मैक्सवेल से शादी नहीं हुई इसलिए वो...', ऐसी बातें सुनकर भड़कीं प्रीति जिंटा; ट्रोलर्स को लगाई लताड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: 'आपकी मैक्सवेल से शादी नहीं हुई इसलिए वो...', ऐसी बातें सुनकर भड़कीं प्रीति जिंटा; ट्रोलर्स को लगाई लताड़
Tue, 13 May 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 13 May 2025 10:23 PM IST
सार
एक यूजर ने प्रीति जिंटा से ग्लेन मैक्सवेल के खराब फॉर्म को लेकर सवाल किया। उसने पूछा- 'मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई इसलिए वो आपको टीम से अच्छा नहीं खेलता था?' एक्स यूजर का यह सवाल देखते ही प्रीति आगबबूला हो गईं और उसे जबरदस्त लताड़ लगा दी।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर यूजर्स के सवालों का जवाब देती हैं और उनकी जिज्ञासाओं को दूर करती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने मंगलवार को किया। मशहूर अभिनेत्री ने 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन का आयोजन किया, जिसमें एक यूजर ने उनकी टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा जिसपर प्रीति अपना आपा खो बैठीं और उसे जबरदस्त फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, एक यूजर ने प्रीति जिंटा से ग्लेन मैक्सवेल के खराब फॉर्म को लेकर सवाल किया। उसने पूछा- 'मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई इसलिए वो आपको टीम से अच्छा नहीं खेलता था?' एक्स यूजर का यह सवाल देखते ही प्रीति आगबबूला हो गईं और उसे जबरदस्त लताड़ लगा दी।

पंजाब किंग्स की सह-मालकिन ने लगाई यूजर को लताड़
प्रीति ने कहा- क्या आप यह सवाल सभी टीमों के पुरुष टीम मालिकों से पूछेंगे, या यह भेदभाव सिर्फ महिलाओं के प्रति है? मुझे कभी नहीं पता था कि महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट सेटअप में जीवित रहना कितना मुश्किल है जब तक कि मैं क्रिकेट में नहीं आ गई। मुझे यकीन है कि आपने यह सवाल मजाक में पूछा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप वास्तव में अपने प्रश्न को देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप वास्तव में समझते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अच्छा नहीं है! मुझे लगता है कि मैंने पिछले 18 साल से बहुत मेहनत करके अपना मुकाम हासिल किया है, इसलिए कृपया मुझे वह सम्मान दें, जिसकी मैं हकदार हूं और लिंग पक्षपात करना बंद करें। धन्यवाद।

मैक्सवेल कर रहे संघर्ष
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। आरसीबी ने 18वें सत्र की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। इसके बाद पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ में खरीदा। हालांकि, वह इस सत्र में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। सात मैचों में वह सिर्फ 48 रन बनाए। इसके अलावा उन्हें सिर्फ चार विकेट ही मिले हैं। ऐसे में प्रशंसक उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे हैं।