फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: श्रेयस आईपीएल नीलामी में 25+ करोड़ का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी, पोंटिंग की पंजाब टीम ने खरीदा

Sun, 24 Nov 2024 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

श्रेयस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी।

विज्ञापन
IPL 2025: Shreyas Iyer become most expensive player in auction history, first player to touch 25+ crore figure
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये की बोली लगी। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। वह इस टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं। वह आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस ने मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा था, जिन्हें पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, पंत ने श्रेयस को पीछे छोड़ दिया।


श्रेयस के लिए पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद कोलकाता ने नाम पीछे ले लिया और फिर पंजाब किंग्स की एंट्री हुई। फिर दिल्ली और पंजाब के बीच उन्हें खरीदने के लिए लड़ाई चली। इस तरह वह 20 करोड़ और फिर स्टार्क और 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए। इतना ही नहीं वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। वह नीलामी इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसके लिए 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी। इसके बाद पंत पर भी 25+ करोड़ रुपये की बोली लगी।
IPL 2025: Shreyas Iyer become most expensive player in auction history, first player to touch 25+ crore figure
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
पंजाब ने हाल ही में रिकी पोंटिंग को कोच बनाया था। श्रेयस को खरीदने के पीछे पोंटिंग की अहम भूमिका बताई जा रही है। पोंटिंग की कोंचिंग में श्रेयस ने दिल्ली की कप्तानी 2019 और 2020 में की थी। 2020 में पोंटिंग की कोचिंग में और श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली फाइनल में पहुंची थी। अब दोनों पंजाब की टीम में दिखेंगे। 
IPL 2025: Shreyas Iyer become most expensive player in auction history, first player to touch 25+ crore figure
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
अय्यर ने भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेला है। उन्होंने ज्यादातर वनडे क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की है, जहां उनका औसत 47 का है। उन्होंने 57 वनडे मैचों में पांच शतक और 18 अर्धशतक बनाए हैं। भारत के लिए 51 टी20 में अय्यर ने 30.66 के औसत और 136 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1,104 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक और 74* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Shreyas Iyer become most expensive player in auction history, first player to touch 25+ crore figure
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स (2015-21) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक आक्रामक युवा खिलाड़ी के रूप में ख्याति अर्जित की थी। 2021 में श्रेयस पंत की कप्तानी में खेले थे। 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल होने के बाद अय्यर ने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता को तीसरी बार खिताब दिलाया। आईपीएल 2024 के पूरे सीजन में अय्यर ने मेंटर गौतम गंभीर के साथ टीम के आक्रामक और अच्छे क्रिकेट ब्रांड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
IPL 2025: Shreyas Iyer become most expensive player in auction history, first player to touch 25+ crore figure
श्रेयस अय्यर - फोटो : @ShreyasIyer15
अपने आईपीएल करियर में अय्यर ने 31.67 की औसत से 2,375 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 123.96 का है और उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन का है। केकेआर के लिए अपने पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 39.00 की औसत और 146 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed