फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Yuzvendra Chahal took Suryakumar Yadav wicket fourth time RJ Mahwash Preity Zinta reaction viral

IPL 2025: युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार यादव को चौथी बार भेजा पवेलियन, महवश और प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल

Sun, 01 Jun 2025 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Jun 2025 11:33 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
IPL 2025: Yuzvendra Chahal took Suryakumar Yadav wicket fourth time RJ Mahwash Preity Zinta reaction viral
महवश-चहल-सूर्यकुमार - फोटो : @i_photocopyy-IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज के आउट होने के बाद अब सोशल मीडिया पर चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश और टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

चौथी बार चहल ने सूर्यकुमार को बनाया अपना शिकार
आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और दो चौके व इतने ही छक्के की मदद से 44 रन बनाए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। आईपीएल में 'मिस्टर कंसिस्टेंट' का चहल से 13 पारियों में सामना हुआ है। इनमें उन्होंने 131.81 के स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए हैं। चौथी बार चहल ने सूर्यकुमार को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने खास उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार इस सीजन अब तक 690 से अधिक रन बना चुके हैं और मुंबई इंडियंस के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। सूर्यकुमार ने इस मामले में एबी डिविलियर्स के 2016 में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जिन्होंने उस सीजन 687 रन बनाए थे।
विज्ञापन

महवश और प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल
जैसे ही चहल ने सूर्यकुमार को पवेलियन की राह दिखाई, तुरंत ही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश और पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा खुशी से झूम उठीं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed