सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Josh Inglis to join Lucknow Super Giants before May 4

IPL 2026: खराब फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स को मिलेगी ताकत, जल्द टीम से जुड़ेगा ये विस्फोटक बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जोश इंग्लिस के चार मई को मुंबई के खिलाफ आईपीएल मुकाबले से पहले लखनऊ से जुड़ने की उम्मीद है।

IPL 2026: Josh Inglis to join Lucknow Super Giants before May 4
लखनऊ की टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस के चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) से जुड़ने की उम्मीद है। इंग्लिस ने 18 अप्रैल को अपनी शादी प्लान की थी, जिससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का हिस्सा नहीं थे। भारत आने से पहले वह कुछ और हफ्ते खेल से दूर रहेंगे। 
Trending Videos


कितनी कीमत पर लखनऊ ने खरीदा?
जोश इंग्लिस ने साल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से 11 मुकाबले खेले थे, जिसमें 162.57 के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी रहा, लेकिन 2026 की नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, लेकिन वह इस सीजन के शुरुआती बड़े हिस्से से बाहर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक तालिका में किस स्थान पर लखनऊ?
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स छह में से चार मैच गंवा बैठी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। अगर इंग्लिस चार मई से टीम के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो वह लीग स्टेज के अंतिम 6 मुकाबले खेल सकते हैं। इस बीच टीम मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1-1 मैच खेलेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध उसके 2 मुकाबले होंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे अपनी टीम कॉम्बिनेशन में कैसे बदलाव करते हैं।

फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम में मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन खेल रहे हैं। यह फ्रेंचाइजी हमेशा चौथे विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करती। साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे पिछले तीन में से दो मैच खेले हैं। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे पूरन 6 पारियों में सिर्फ 51 रन जुटा सके हैं। इस बीच तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे बीते हफ्ते एलएसजी के कैंप को छोड़ चुके हैं, जिन्होंने इस सीजन सिर्फ 1 ही मैच खेला था। उस मुकाबले में नॉर्त्जे 4 ओवरों में 39 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed