सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Ricky Ponting gives special message to pbks team before do or die match against LSG

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले PBKS को पोंटिंग ने क्या मैसेज दिया? ऑफ-फील्ड विवादों पर भी बोले

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 20 May 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

लगातार छह मुकाबलों में हार के कारण पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है। 23 मई को टीम का सामना लखनऊ से होगा। प्लेऑफ के लिए अपनी संभावनाओं को बरकरार रखने के लिए उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इससे पहले पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने टीम को खास संदेश दिया है।

IPL 2026: Ricky Ponting gives special message to pbks team before do or die match against LSG
रिकी पोंटिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत में लगातार छह मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स लगातार छह मुकाबलों में हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। 23 मई को टीम का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा, जो उनके लिए करो या मरो की स्थिति वाला मैच होगा। इस मुकाबले में पंजाब की हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी। ऐसे में टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को खास सलाल दी है।
Trending Videos


पोंटिंग ने लखनऊ के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले कहा, 'हमारे लिए यह काफी आसान है। हमें बस इस बात पर फिर से यकीन करना होगा कि हम कितने अच्छे हैं, और हमें याद करना होगा कि इस सीजन के पहले छह या सात मैचों में हमने कैसा खेला था। हमें असफलता से डरने या सफलता न मिलने की चिंता करने के बजाय, उन्हीं विचारों और यादों को थामे रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'आपको इसे दूसरे नजरिए से देखना होगा। आपको सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा और जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तब अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का कोई तरीका खोजना होगा। आम तौर पर यही संदेश होगा। यह सब बातों के बारे में नहीं, बल्कि कामों के बारे में है। यह इस बारे में है कि लड़के किस तरह मैदान पर उतरते हैं और वे अपना खेल किस तरह खेलना चाहते हैं। मैं इसी बारे में फिर से बात करूंगा, और यह पक्का करूंगा कि रविवार को लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच में हम उन चीजों को खेल में उतारें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed