फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022: IPL 2022: Shahrukh Khan And Rahul Tewatia Costliest Uncapped Players at Mega Auction

IPL Auction 2022: प्रीति जिंटा के फिर हुए शाहरुख खान, तेवतिया को मिलेगा हार्दिक का साथ, दोनों नौ करोड़ में बिके

Sun, 13 Feb 2022 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Feb 2022 11:14 AM IST
सार

शाहरुख और तेवतिया सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने से 25 लाख रुपये चूक गए। ऑक्शन शुरू होने से पहले कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल ऑक्शन में 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
IPL Auction 2022: IPL 2022: Shahrukh Khan And Rahul Tewatia Costliest Uncapped Players at Mega Auction
आईपीएल ऑक्शन लाइव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें पंजाब किंग्स ने दोबारा खरीदा है और वह भी पिछली बार से ज्यादा की कीमत पर। पिछले सीजन में भी शाहरुख पंजाब का ही हिस्सा थे और प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5.25 करोड़ में खरीदा था। इस बार उन्हें पंजाब ने नौ करोड़ रुपये देकर खरीदा है। वहीं, पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले राहुल तेवतिया भी नौ करोड़ रुपये में बिके हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन


पंजाब से खेली कई शानदार पारियां
शाहरुख ने विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मुकाबले की सात पारियों में 42.16 की शानदार औसत से 253 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स से खेले थे और बड़े शॉट लगाने की अपनी क्षमता की वजह से खूब चर्चित भी हुए थे। 
विज्ञापन


आईपीएल इतिहास के आठ सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर
खिलाड़ी कितने में बिके (रुपये) फ्रेंचाइजी (साल)
आवेश खान 10 करोड़ लखनऊ सुपर जाएंट्स (2022)
कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स (2021)
शाहरुख खान 9 करोड़ पंजाब किंग्स (2022)
राहुल तेवतिया 9 करोड़ गुजरात टाइटंस (2022)
क्रुणाल पांड्या 8.8 करोड़ मुंबई इंडियंस (2018)
राहुल त्रिपाठी 8.5 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद (2022)
पवन नेगी 8.5 करोड़  दिल्ली कैपिटल्स (2016)
वरुण चक्रवर्ती 8.4 करोड़ पंजाब किंग्स (2019)
राइली मेरिडिथ 8 करोड़ पंजाब किंग्स (2021)

गौतम रहे थे सबसे महंगे
हालांकि, शाहरुख और तेवतिया सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने से 25 लाख रुपये चूक गए। ऑक्शन शुरू होने से पहले कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर थे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल ऑक्शन में 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह क्रुणाल पांड्या को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए थे। हालांकि, आवेश खान ने गौतम को पीछे छोड़ते हुए सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय हजारे में शानदार स्ट्राइक रेट
शाहरुख ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में आठ मैचों में 157.81 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए थे। इसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल हैं। वहीं, विजय हजारे में शाहरुख का स्ट्राइक रेट 186.02 का रहा, जो कि टूर्नामेंट में चौथा सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 19 चौके और 20 छक्के लगाए। शाहरुख ने विजय हजारे में कई ऐसी पारियां खेलीं, जिसकी वजह से उनकी टीम तमिलनाडु फाइनल में पहुंच सकी। 

पिछले एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट में शाहरुख का प्रदर्शन
टूर्नामेंट मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
सैयद मुश्ताक अली 2021/22 8 101 33.66 157.81
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 8 253 42.16 186.02
आईपीएल 2021 11 153 21.86 134.21

फाइनल में खेली आतिशी पारी
शाहरुख ने टूर्नामेंट के दौरान फाइनल में 21 गेंदों पर 42 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम कर्नाटक के खिलाफ 39 गेंदों पर 79 रन, मुंबई के खिलाफ 35 गेंदों पर 66 रन और बंगाल के खिलाफ 12 गेंदों पर 32 रन की पारी शामिल है। इन दमदार पारियों की बदौलत तमिलनाडु बड़े स्कोर बना सकी। 

आईपीएल में 136 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
शाहरुख अब तक 50 टी-20 मैचों में 136.40 की औसत से 547 रन बना चुके हैं। इसमें 38 चौके और 33 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा दो विकेट भी लिए हैं। आईपीएल में शाहरुख के नाम 11 मैच में 134.21 के स्ट्राइक रेट से 153 रन हैं। इसमें नौ चुके और 10 छक्के शामिल हैं। 

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के शाहरुख की टॉप पारियां
रन गेंद स्ट्राइक रेट खिलाफ 4s/6s
32 12 266.66 बंगाल 2/3
79* 39 202.56 कर्नाटक 7/6
42 21 200 हिमाचल प्रदेश 3/3
66 35 188.57 मुंबई 6/5

Story Imageराहुल तेवतिया

राहुल तेवतिया और त्रिपाठी ने भी कमाए खूब पैसे
लेग स्पिनर और लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले 40 लाख के बेस प्राइस वाले राहुल तेवतिया के लिए बैंगलोर, चेन्नई और गुजरात के बीच बोली में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिर में गुजरात टाइटंस ने तेवतिया को नौ करोड़ रुपये में खरीद लिया। पिछले सीजन में राजस्थान की ओर से खेलते हुए तेवतिया की सैलरी तीन करोड़ रुपए थी। वे आईपीएल में अब तक 48 मैचों में 124.34 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 विकेट भी हैं।

वहीं, पिछले सीजन कोलकाता के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राहुल त्रिपाठी की भी खूब मांग रही। 40 लाख रुप बेस प्राइस वाले अनकैप्ड राहुल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन कोलकाता में उनकी सैलरी 60 लाख रुपये थी। राहुल ने आईपीएल में अब तक 62 मैचों में 1385 रन बनाए हैं।

अभिषेक शर्मा और शिवम मावी की भी रही मांग
20 लाख के बेस प्राइस वाले अनकैप्ड ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को भी खूब पैसे मिले। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए हैदराबाद, पंजाब और गुजरात के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पिछले सीजन में हैदराबाद से ही खेलते हुए उन्हें 55 लाख रुपये मिलते थे।



IPL 2020: Abhishek Sharma Unknown Factsअभिषेक शर्मा

Story Image
शिवम मावी
मावी का जबरदस्त प्रदर्शन
2018 अंडर-19 विश्व कप में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से चर्चित हुए तेज गेंदबाज शिवम मावी को कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 40 लाख के बेस प्राइस वाले शिवम पिछले सीजन भी कोलकाता का ही हिस्सा थे। हालांकि, तब उन्हें तीन करोड़ रुपए मिलते थे। आईपीएल में शिवम ने 26 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed