{"_id":"68184351fa34f830a1073eb4","slug":"ipl-playoffs-qualification-scenarios-five-teams-can-get-18-points-no-teams-place-in-playoffs-confirmed-yet-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Playoffs 2025: अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक, प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Playoffs 2025: अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक, प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 May 2025 10:20 AM IST
सार
आईपीएल 2025 में 54 मैच खेले जा चुके हैं। लीग चरण में 16 और मैच खेले जाने हैं और आठ टीमें अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की तलाश में हैं। यहां देखें मौजूदा समीकरण क्या कहता है...
आईपीएल 2025 में अब तक 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो ही टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ही एलिमिनेट हो सकी हैं। अभी भी कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालिफाई नहीं कर सकी है और शीर्ष चार स्थानों के लिए आठ टीमों के बीच जंग है। हालांकि, पिछले 17 सत्र में कभी ऐसा नहीं हुआ कि जिस टीम ने 16 अंक पाए हों वह क्वालिफाई न कर पाया हो। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का क्वालिफाई करना तय माना जा रहा है। बाकी के तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग है। आइए जानते हैं किसका दावा मजबूत है और किस टीम के किसके खिलाफ मैच बचे हैं...
आरसीबी की टीम सीएसके के खिलाफ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच चुकी है। पांच टीमों के लिए 18 अंकों पर समाप्त करना अभी भी संभव है। इसका मतलब है कि क्वालिफिकेशन पूरी तरह से सुनिश्चित करने के लिए आरसीबी को दो और जीत की जरूरत है। हालांकि, अगर अन्य परिणाम उनके पक्ष में जाते हैं, तो वे नेट रन रेट पर निर्भर हुए बिना 16 अंकों के साथ भी क्वालिफाई कर सकते हैं। आरसीबी लगातार दो घरेलू जीत से भी खुश होगी। यह देखते हुए कि उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो और मैच खेलने हैं, वे उम्मीद करेंगे कि टॉस उनके पक्ष में हो। उन्होंने बेंगलुरु में लगातार पांच टॉस गंवाए हैं और वे अपने आखिरी दो घरेलू मैचों में सिक्के के साथ बेहतर भाग्य की उम्मीद कर रहे होंगे।
3 of 10
पंजाब की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स
मैच खेले: 11, अंक: 15, नेट रनरेट: 0.376
शेष मैच: DC (होम), MI (होम), RR (अवे)
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पंजाब की जीत ने उन्हें 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। अभी उनके तीन मैच बचे हैं। दो और जीत पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। यदि पंजाब की टीम अपने शेष तीनों मैच हार जाती है तो उन्हें अन्य परिणामों पर बहुत अधिक निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
गुजरात टाइटंस की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
मैच खेले: 10, अंक: 14, नेट रनरेट: 0.867
शेष मैच: MI (अवे), DC (अवे), LSG (होम), CSK (होम)
गुजरात की टीम के अभी फिलहाल चार और मैच बाकी हैं और टीम के पास 14 अंक हैं। उनका नेट रन रेट मुंबई इंडियंस के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। जीटी के पक्ष में फिलहाल हर एक समीकरण है। अगर सबकुछ सही रहा तो यह टीम शीर्ष दो में भी अपना स्थान पक्की कर सकती है। उनके शेष तीन मैचों में से दो घर पर हैं, जो कि उनके समीकरण और दावे को और मजबूत बनाता है। घर पर उनका सीएसके और लखनऊ जैसी टीमों के खिलाफ 4-1 का जीत-हार का रिकॉर्ड है।
लगातार छह जीत के साथ मुंबई की टीम ने इस सत्र में जबरदस्त वापसी की। मुंबई का शीर्ष चार में समाप्त होना लगभग तय माना जा रहा है। अगर वह मौजूदा फॉर्म को जारी रखते हैं तो शीर्ष दो में भी स्थान बना सकते हैं। सभी टीमों में मुंबई का नेट रन रेट सर्वश्रेष्ठ भी है। मुंबई के अगर 14 अंक भी रहते हैं तो भी यह टीम शीर्ष चार में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए अन्य परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। उनके पास 18 या इससे ज्यादा अंक बनाने का भी मौका है। मुंबई इंडियंस के पास दो घरेलू मैच भी हैं, जो महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने अब तक इस सत्र में घर में पांच में से चार जीते हैं, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।