फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेंद से बीच मैदान पर धराशायी हुए थे इशान, ये खिलाड़ी पहले ही चोटिल होकर हो चुके हैं IPL से बाहर

Thu, 19 Apr 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ishan Kishan Badly Injured after on Pandya throw, here is full list of injured players from IPL 2018
IPL में मंगलवार को उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हुआ जब मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हो गए। युवा कीपर की आंख पर गेंद लगी और वह दर्द से कराहते हुए गंभीर हालत में मैदान से बाहर चले गए। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो अगले मैचों के लिए पूरी तरह फिट हुए हैं या नहीं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं होगा जब चोटिल होकर किसी खिलाड़ी के टूर्नामेंट से बाहर होने का संकट बना हो। IPL से इस सीजन में ऐसे खिलाड़ियों की भरमार है जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए हो। अगली स्लाइड पर डालिए एक नजर...
Ishan Kishan Badly Injured after on Pandya throw, here is full list of injured players from IPL 2018
IPL 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पहले ही मैच में ये तगड़ा झटका लगा था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम हारने की कगार पर थी, लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव ने उम्दा पारियां खेलकर उसे जीत तो दिलाई। मगर केदार जाधव हार गए। जाधव को जब चोट लगी तब वह मैदान से बाहर चले गए थे। मगर टीम की जरुरत को देखते हुए वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए और चेन्नई को जीत दिलाई। उन्हें हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-2 का दर्द है। जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके पहले चेन्नई को मिचेल सैंटनर की चोट से भी झटका लगा था। 
Ishan Kishan Badly Injured after on Pandya throw, here is full list of injured players from IPL 2018
कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके पैट कमिंस को IPL 2018 नीलामी में मुंबई फ्रैंचाइजी ने 5.4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था। मगर लंबे समय से पीठ की दर्द से जूझ रहा यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एक बार फिर इससे उबर नहीं पाया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल होने की वजह से बिना एक भी मैच खेले कमिंस IPL से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan Kishan Badly Injured after on Pandya throw, here is full list of injured players from IPL 2018
कागिसो रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच की मदद से 4.2 करोड़ की भरकम रकम से अपनी टीम में शामिल किया था। मगर इंजरी की वजह से वह अभी तक दिल्ली के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। कमर के निचले हिस्से में प्रैक्चर के चलते वो पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक अपनी इस चोट के चलते रबाडा लगभग 3 महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे। 
विज्ञापन
Ishan Kishan Badly Injured after on Pandya throw, here is full list of injured players from IPL 2018
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 9.40 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। बता दें कि स्टार्क 2015 के बाद से आईपीएल में नहीं खेल पाए हैं। इससे पहले 2016 में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे और फिर 2017 में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह अब आईपीएल सीजन 11 में भी नहीं खेल पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed