{"_id":"5af700f44f1c1bd8408b4b7d","slug":"kings-eleven-punjab-co-owner-preity-zinta-at-stadium-after-virender-sehwag-verbal-altercation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच केकेआर ने जीता...पर फैन्स प्रीति जिंटा की अदाओं पर दिल हार गए, देखें दिलचस्प तस्वीरें\t","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच केकेआर ने जीता...पर फैन्स प्रीति जिंटा की अदाओं पर दिल हार गए, देखें दिलचस्प तस्वीरें
Sun, 13 May 2018 01:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग से तकरार की खबरों के बीच प्रीति जिंटा शनिवार को स्टेडियम में मैच का लुत्फ लेती नजर आईं। KXIP के दूसरे होमग्राउंड इंदौर में हुए इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब को 31 रन से मात दी।
2 of 5
कड़ी गर्मी और तेज धूप के दौरान टीम की को-ऑनर स्टैंड्स में बैठकर मैच का आनंद लेती दिखीं। धूप से बचाव के लिए राउंड हैट और आंखों में काले सनग्लासेज प्रीति की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।
3 of 5
प्रीति-सहवाग विवाद की असल जड़ कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना बताया जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब की हार से सकपकाई प्रीति ने मैच के बाद सहवाग से बेहद बुरे तरीके से बातचीत की थी। हालांकि अब प्रीति और सहवाग ने अलग-अलग जरियों से इस खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रीति ने जहां ट्वीट करके अपनी सफाई पेश की तो सहवाग ने एक टीवी चैनल पर बातचीत में असलियत बताई। इंडिया टीवी से बातचीत में सहवाग ने कहा कि यह बिलकुल आधारहीन बातें हैं। दरअसल, राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को मैच के बाद प्रीति और सहवाग की कुछ फोटोज मीडिया में आई थी। एक फोटो आई थी, जिसमें प्रीति ने अपना सिर पकड़ रखा था। इन तस्वीरों को आधार बनाकर खबर आई कि प्रीति इससे खुश नहीं थी कि अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि शनिवार को इंदौर में खेले गए हाईस्कोरिंग मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर्स में 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इस सत्र के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी। इस तरह 31 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।