सब्सक्राइब करें
IND Inning
16/0 (1.4 ov)
Abhishek Sharma 5(5)*
Sanju Samson 11 (5)
England elected to bowl

केएल राहुल के सिर सजी ऑरेंज कैप, IPL 2020 में खड़ा किया रनों का पहाड़

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 11 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
KXIP skipper KL Rahul wins orange cap for IPL 2020
ऑरेंज कैप विजेता केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

IPL के 13वें सत्र का खिताबी मुकाबला जारी है। दुबई में खेले जा रहे इस फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी कर रही है। विजेता कौन होगा इसका फैसला तो दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस की पारी के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप विनर मिल गया।

Trending Videos
KXIP skipper KL Rahul wins orange cap for IPL 2020
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL

दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला था और काफी पहले ही उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। हम बात कर रहे हैं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
KXIP skipper KL Rahul wins orange cap for IPL 2020
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

28 वर्षीय केएल राहुल की टीम भले ही फाइनल तक नहीं पहुंची, लेकिन महज 14 मैच खेलकर राहुल ने वो कमाल कर दिखाया जो कई क्रिकेटर्स 16 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए। केएल ने इस लीग में अपनी टीम के लिए 55.83 की औसत से 670 रन बनाए।

KXIP skipper KL Rahul wins orange cap for IPL 2020
केएल राहुल - फोटो : social media

कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले राहुल एक सीजन में पंजाब की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। पिछला रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम था, जब केएल ने 2018 में 659 रन बनाए थे।

विज्ञापन
KXIP skipper KL Rahul wins orange cap for IPL 2020
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

साल 2020 में राहुल से पीछे दिल्ली के ओपनर शिखर धवन रहे। सीजन में लगातार दो शतक जड़कर इतिहास रचने वाले गब्बर फाइनल में फेल रहे। 17 मुकाबलों में 618 रन बनाकर वह दूसरे तो हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 16 मैच में 548 रन बनाकर तीसरे क्रम पर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed