सब्सक्राइब करें

KXIP के स्टार खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, बेहद ग्लैमरस हैं कैथरीना, देखिए PHOTOS

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 18 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kxip star player Nicholas Pooran Gets Engaged to Kathrine Miguel
निकोलस पूरन की मंगतेर - फोटो : इंस्टाग्राम

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कई धांसू पारियां खेलने वाले निकोलस पूरन ने सगाई कर ली। यह कैरेबियाई बल्लेबाज लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड कैथरीना मिगल को डेट कर रहा था। घुटनों पर बैठकर कैथरीना को अंगूठी पहनाते हुए मंगलवार को पूरन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

Trending Videos
Kxip star player Nicholas Pooran Gets Engaged to Kathrine Miguel
निकोलस पूरन की मंगतेर - फोटो : इंस्टाग्राम
आईपीएल फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब से लेकर दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स पूरन को बधाई दे रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी की इस खास फोटो पर लाइक और कमेंट से अपना प्यार जाहिर कर रहे। कैथरीना ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
 
View this post on Instagram

A post shared by 🇹🇹 Nicholas Pooran (@nicholaspooran)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kxip star player Nicholas Pooran Gets Engaged to Kathrine Miguel
निकोलस पूरन की मंगतेर - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रिनिडाड के इस खब्बू बल्लेबाज ने मौजूदा सीजन में बल्ले, फिल्डिंग और विकेटकीपिंग से भी धमाल मचाया। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और मौजूदा मंगेतर हमेशा स्टेडियम में चीयर करते नजर आ जाती थीं। कैथरीना के इंस्टाग्राम एकाउंट को देखने से पता लगता है कि वह कितनी ग्लैमरस हैं।

Kxip star player Nicholas Pooran Gets Engaged to Kathrine Miguel
निकोलस पूरन की मंगतेर - फोटो : इंस्टाग्राम

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान नियुक्त किए गए निकोलस पूरन की मंगेतर कैथरीना पार्टी करना पसंद करतीं हैं। स्विमिंग पूल के किनारे उनकी कई तस्वीरें देखने वालों के होश उड़ा सकती है।

विज्ञापन
Kxip star player Nicholas Pooran Gets Engaged to Kathrine Miguel
निकोलस पूरन की मंगतेर - फोटो : इंस्टाग्राम

27 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच की सीरीज के बाद निकोलस पूरन ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश में भी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। जहां फैंस दोबारा कैथरीना को स्टेडियम में उत्साहवर्धन करते देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed