फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला विदाई मैच

Sat, 27 Jul 2019 10:45 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 27 Jul 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Lasith Malinga finished his ODI career as the 3rd highest wicket-taker in ODI cricket for Sri Lanka
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका ने शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश को 91 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का वनडे करियर भी समाप्त हो गया। यह उनका वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आखिरी मैच था। इस मैच में मलिगा ने 9.4 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 


 

Lasith Malinga finished his ODI career as the 3rd highest wicket-taker in ODI cricket for Sri Lanka
लसिथ मलिंगा - फोटो : file photo

क्रिकेट के साथ-साथ अपने विचित्र बॉलिंग एक्शन और घुंघराले बालों की वजह से खास पहचान बनाने वाले मलिंगा ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को अपना आखिरी मैच खेला। श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 226 वनडे और 73 टी20 मैच खेल चुके मलिंगा का करियर बेहद शानदार रहा।

Lasith Malinga finished his ODI career as the 3rd highest wicket-taker in ODI cricket for Sri Lanka
लसिथ मलिंगा - फोटो : file photo

2004 में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने वाले मलिंगा की बीते 15 वर्षों तक श्रीलंकाई टीम के खतरनाक गेंदबाजों में गिनती होती रही। मलिंगा ने वनडे में 338 तो वहीं टेस्ट में उन्होंने 101 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lasith Malinga finished his ODI career as the 3rd highest wicket-taker in ODI cricket for Sri Lanka
लसिथ मलिंगा - फोटो : file photo

अपने करियर के दौरान मलिंगा ने अपनीखतरनाक गेंदबाजी के चलते कई रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए। वनडे क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले भी वो एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया है और ऐसा करने वाले भी वो एकमात्र क्रिकेटर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed