{"_id":"5dd5111d8ebc3e54d80601df","slug":"lasith-malinga-says-want-to-continue-for-two-more-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलिंगा ने फेंकी एक और 'यॉर्कर', संन्यास के बाद फिर किया मैदान पर वापसी का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मलिंगा ने फेंकी एक और 'यॉर्कर', संन्यास के बाद फिर किया मैदान पर वापसी का एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 20 Nov 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने का अपना फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह दो साल और खेल सकते हैं।
2 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया में अगले साल अक्तूबर नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेना चाहते हैं। इस फॉर्मेट में श्रीलंका के कप्तान 36 बरस के मलिंगा ने अब कहा कि वह आगे भी खेल सकते हैं।
3 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने क्रिकइंफो वेबसाइट से कहा, 'टी-20 में चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं। बतौर कप्तान मैने दुनिया भर में इतने टी-20 खेले हैं कि मुझे लगता है कि दो साल और खेल सकता हूं।' उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका क्रिकेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि वह टी-20 विश्व कप में कप्तान होंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social Media
मलिंगा ने कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है।' टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा ने कहा कि खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम को स्थिर कप्तानी की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है। हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा।' 36 साल के मलिंगा ने कहा कि वह लगातार खेलकर ही अपनी ओर से योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा। मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।