{"_id":"5beeb0fcbdec22693902925d","slug":"mithali-raj-set-new-record-in-t20-international-become-highest-run-scorer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टी-20: मिताली राज का नया रिकॉर्ड, रोहित-विराट जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड टी-20: मिताली राज का नया रिकॉर्ड, रोहित-विराट जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने कमाल कर दिया। गुरुवार को महिला वर्ल्ड टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाते ही मिताली टी-20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी भारतीय खिलाड़ी बन गई।
Trending Videos
2 of 5
भारतीय महिला टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए आयरलैंड को 52 रन से मात दी। यह वर्ल्ड टी-20 में भारतीय महिलाओं की जीत की हैट्रिक थी। इस मैच में मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड बनाते हुए टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित सभी पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मैन ऑफ द मैच मिताली राज (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में आयरलैंड आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। मिताली अब तक इस प्रारूप के 85 मैचों में 2283 रन बना चुकी हैं। उनके बाद ही किसी भारतीय खिलाड़ी (महिला+पुरुष) का नाम आता है।
4 of 5
पुरुषों के टी-20 रिकॉर्ड की बात की जाए तो सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में न्यूजींलैंड के मार्टिन गप्टिल सबसे आगे चल रहे हैं जिन्होंने 75 मैचों में 2271 रन बनाए हैं। इनके बाद भारत के रोहित शर्मा का नंबर है। रोहित ने 87 मैचों में 2207 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : icc twitter
इसके बावजूद मिताली सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज नहीं है। वे इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। न्यूजीलैड की सुजाना विल्सन बेट्स नंबर वन हैं, जिन्होंने 107 मैचों में 2996 रन बनाए। इसके बाद 90 मैचों में 2691 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की स्टैफीन रौक्सन टेलर हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चार्लेट मैरी एडवर्ड्स हैं जिन्होंने 95 मैचों में 2605 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X