फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्टर क्रिकेट माइकल हसी ने खोले राज, बताया- धोनी क्यों हैं दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशर

Tue, 14 Apr 2020 08:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 14 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is the greatest finisher of all time explaining Michael Hussey
माइकल हसी और एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी स्वयं बहुत अच्छे ‘फिनिशर’ रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस मामले में भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं है। उन्होंने इस भूमिका में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया।

MS Dhoni is the greatest finisher of all time explaining Michael Hussey
माइक हसी

फैस के बीच मिस्टर क्रिकेट नाम से मशहूर हसी ने एक लाइव चैट के दौरान संजय मांजरेकर से कहा, ‘धोनी क्रिकेट जगत में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। उन्होंने कहा, ‘धोनी शांतचित बने रह सकते हैं और विरोधी टीम के कप्तान को मौका देते हैं। धोनी के पास अविश्वसनीय ताकत है। वह जानते हैं कि कब उन्हें गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाना है। उनके पास इस तरह का आत्मविश्वास है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा खुद पर इतना भरोसा नहीं रहा।’

MS Dhoni is the greatest finisher of all time explaining Michael Hussey
माइक हसी

इस 44 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नै सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए लक्ष्य का पीछा करते समय उन्होंने धोनी से यह कला सीखी। उन्होंने कहा, ‘मैं कोशिश करता था कि निर्धारित रन रेट 12 या 13 रन से ऊपर नहीं जाए। और मैंने इसे धोनी से सीखा। वह अविश्वसनीय है। उसका मानना है कि जो दूसरों में दहशत पैदा करता है वह आखिर में जीत दर्ज करता है। धोनी शांतचित बना रहता है और लंबे समय तक ऐसे बने रहता है क्योंकि दबाव गेंदबाजों पर भी होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni is the greatest finisher of all time explaining Michael Hussey
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महान खिलाड़ियों की बात करते हुए हसी ने कहा, ‘वे लंबे समय तक हार को दिमाग में नहीं बिठाए रखते। अगर वे हारते हैं तो उसे पीछे छोड़कर तुरंत आगे के बारे में सोचते हैं। वे हार या जीत को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। वे हमेशा एक जैसे बने रहते हैं चाहे वह धोनी हों या रिकी पॉन्टिंग।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed