{"_id":"5b1fe6214f1c1bfd6e8b7552","slug":"ms-dhoni-reveals-how-age-played-a-part-in-his-decision-to-bat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी ने माना उम्र का बल्लेबाजी पर पड़ रहा असर, टीम इंडिया को तलाशना होगा नया फिनिशर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने माना उम्र का बल्लेबाजी पर पड़ रहा असर, टीम इंडिया को तलाशना होगा नया फिनिशर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमएस धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं। भारतीय क्रिकेट का पर्याय बन चुके माही ने हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2018 का चैंपियन बनाया। उनके शानदार फॉर्म और विकेट के पीछे फुर्ती देख अंदाजा लगाना मुश्किल था कि यह वही धोनी है, जिन्हें विरोधी अब बुढ़ा बताने लगे थे। मगर अब 'कैप्टन कूल' ने एक बयान देकर अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : ipl
महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि बढ़ती उम्र का असर अब उनकी बल्लेबाजी पर पड़ने लगा है। धोनी के अनुसार, वह अब निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फंसा हुआ महसूस करते हैं इसलिए अब थोड़ा ऊपर आकर बल्लेबाजी करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आईपीएल के 11वें संस्करण के दौरान धोनी ने बैटिंग ऑर्डर में अपने को प्रमोट किया। इसका चेन्नई सुपरकिंग्स को भरपूर फायदा मिला। धोनी ने आईपीएल के इस सीजन में 16 मैचों में 455 रन बनाए और टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान की।
4 of 6
- फोटो : BCCI
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं इस बात को आश्वस्त करना चाहता था कि मैच को खत्म करने और टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी लूं, लेकिन निचले क्रम में आते हुए मैं अपने आप को समय नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : File
धोनी ने कहा, 'मैंने ऐसी टीम बनाई जिसकी बल्लेबाजी में गहराई हो ताकि मैं ऊपर आकर खेल सकूं। मेरे लिए ऊपर आने का मतलब तीसरे, चौथे या और किसी नंबर पर बल्लेबाजी करने से नहीं है बल्कि इस बात से है कि मेरे पास ओवर कितने बचे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X