{"_id":"5b5176e04f1c1b19208b5be9","slug":"ms-dhoni-shaved-his-white-beard-new-look-will-make-you-crazy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने कटवाई सफेद दाढ़ी, जवां अंदाज की तस्वीरें आपको दोबारा माही का दीवाना बना देंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने कटवाई सफेद दाढ़ी, जवां अंदाज की तस्वीरें आपको दोबारा माही का दीवाना बना देंगी
खेल के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के कई रूप देखे गए हैं, कभी लहराती लंबी जुल्फे तो, कभी एकदम छोटे बाल। इसे धोनी को शौक ही कहा जाएगा कि जिस हेयरस्टाइल की तारीफ खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने की थी, माही ने 2011 विश्व कप में जीत के बाद उसे भी बदलने में हिचक नहीं दिखाई।
Trending Videos
2 of 6
इसके बाद भी अब तक धोनी कई बार अपना हेयरस्टाइल बदल चुके हैं। मगर हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के इस सबसे अनुभवी खिलाड़ी ने दाढ़ी का स्वैग दिखाया। सफेद दाढ़ी में माही मेच्योर लुक में नजर आए थे। हालांकि फैंस को उनका यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सफेद दाढ़ी और सफेद बालों के बाद धोनी की उम्र को लेकर कई तरह के कमेंट्स आए कि अब वो बूढ़े हो रहे हैं और इसका उनके खेल पर भी असर पड़ रहा है। भारत लौटते ही 37 वर्षीय यह खिलाड़ी अब फिर से अपने जवां और डैशिंग लुक में नजर आए।
4 of 6
पत्नी साक्षी की खास दोस्त पूर्णा पटेल के संगीत कार्यक्रम में धोनी का यह दिलकश अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में धोनी ने हरे रंग का कुर्ता और काला पजामा पहन रखा था। इंग्लैंड दौरे से अलग स्वदेश पहुंचते ही वह क्लीन शेव्ड और बालों में कलर लगाकर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
बताते चले कि पूर्णा और साक्षी बहुत अच्छी दोस्त हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संगीत में जीवा ने जमकर मस्ती की। उनकी डांस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X