सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 4 भारतीय, जिन्होंने डेब्यू में ही मैन ऑफ द सीरीज बन विश्व में लहराया तिरंगा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Not only Prithvi Shaw but these four players have also won Man of the Series award in debut series

अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना किसी खिलाड़ी के लिए सपना पूरा होने से कम नहीं होता। ऐसी ही उम्मीद लिए पृथ्वी शॉ नामक नन्हें सितारे ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और महज 18 की उम्र में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया।



वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली अपनी पहली ही सीरीज में पृथ्वी ने 2 मैच की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन ठोक डाले। इस कमाल के खेल के लिए उन्होंने मैन ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। वैसे शॉ अकेले नहीं जिन्हें अपनी डेब्यू सीरीज में यह पुरस्कार मिला हो। आगे देखिए इस सूची में आने वाले धुरंधर खिलाड़ियों की लिस्ट...

Trending Videos
Not only Prithvi Shaw but these four players have also won Man of the Series award in debut series

प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से अपने करियर का आगाज किया था। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही थी।

उस मैच में जब गांगुली बल्लेबाजी करने उतरे तो सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरूद्दीन के रूप में भारतीय टीम अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो चुकी थी।

'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर शतक बनाने वाले सौरव गांगुली चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है। सौरव गांगुली ने 301 गेंदों का सामना करके 131 रन की शानदार पारी खेली थी उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 20 शानदार चौके लगाए थे।

गांगुली उस समय अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 10वें खिलाड़ी बने थे। सौरव गांगुली ने इस टेस्ट मैच के बाद ट्रेंटब्रिज में हुए दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार 136 रनों का शतक लगाया था। आपकों यह भी बता दे, कि गांगुली के डेब्यू मैच में ही राहुल द्रविड़ ने भी अपना डेब्यू किया था और उन्होंने भी एक शानदार 95 रन की पारी अपने डेब्यू मैच में खेली थी।

लॉर्ड्स और फिर नॉटिंघम टेस्ट में बनाए अपने इस यादगार शतकीय पारियों के लिए गांगुली को अपनी डेब्यू सीरीज में ही मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Prithvi Shaw but these four players have also won Man of the Series award in debut series

आश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। दिल्ली के मैदान पर खेले गए अपने पहले मुकाबले में ही अश्विन ने 9 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद मुंबई में हुए तीसरे टेस्ट में अश्विन ने 2 विकेट लेने के साथ शानदार शतक भी जड़ा था।

उस सीरीज में अश्विन को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। पूरी श्रृंखला के दौरान अश्विन ने तीन मैचों में 22 विकेट लिए थे और 1 शानदार शतक भी लगाया था।

Not only Prithvi Shaw but these four players have also won Man of the Series award in debut series

रोहित शर्मा ने साल 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर वेस्टइंडीज के ही खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। रोहित शर्मा ने 108 वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट में डेब्यू किया था।

हिटमैन रोहित ने अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट की शुरुआत 177 रन की पारी के साथ की। इसके बाद अगले ही टेस्ट में रोहित ने वानखेड़े के मैदान पर 111 रन की शतकीय पारी खेली थी। रोहित की बदौलत ही भारत वो श्रृंखला जीत पाया था। ऐसे में उनका टेस्ट डेब्यू एक ड्रीम डेब्यू साबित हुआ था।

वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाने का कमाल करने वाले रोहित का जादू टेस्ट क्रिकेट में नहीं चल सका। 43 टेस्ट पारियों में रोहित करीब 40 की एवरेज से 1479 रन ही बना सके।

विज्ञापन
Not only Prithvi Shaw but these four players have also won Man of the Series award in debut series
पृथ्वी शॉ

स्कूल क्रिकेट में सचिन तेंदलुकर का रिकॉर्ड तोड़कर सुर्खियां बटोरने वाले पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 विश्व कप दिलाया। इंग्लैंड दौरे में टेस्ट टीम में जगह जरूर मिली, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल सका।

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू करने वाले शॉ ने ऐसा धमाल मचाया कि कई कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करते हुए मैन ऑफ द सीरीज बन गए।

राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ दी। दूसरी पारी का मौका मिलते इसके पहले टीम को जीत मिल गई। हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 70 रन तो दूसरी पारी में नाबाद 33 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed