{"_id":"69479141384c485a010b1ea3","slug":"nz-vs-wi-3rd-test-devon-conway-first-new-zealand-batter-to-score-double-century-and-century-in-a-test-match-2025-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे का धमाका, शतकीय पारियों से रचा इतिहास; रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे का धमाका, शतकीय पारियों से रचा इतिहास; रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:48 AM IST
सार
डेवोन कॉनवे एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
डेवोन कॉनवे
- फोटो : ICC
विज्ञापन
विस्तार
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने माउंट माउंगानुई टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तीसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कॉनवे ने पहली पारी में शानदार 227 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जड़ते हुए यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने यह उपलब्धि चौथे दिन चायकाल से ठीक पहले एंडरसन फिलिप की गेंद पर कट शॉट लगाकर हासिल की। इस उपलब्धि के साथ 34 वर्षीय कॉनवे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के केवल 10वें खिलाड़ी बने। इस खास सूची में ब्रायन लारा, ग्राहम गूच, कुमार संगकारा, मार्नस लाबुशेन और शुभमन गिल जैसे दिग्गज शामिल हैं। यह कॉनवे का टेस्ट करियर का सातवां शतक भी रहा।
एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले बल्लेबाज
लैथम-कॉनवे की जोड़ी ने रचा इतिहास
कॉनवे के साथ टॉम लैथम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरी पारी में 192 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और शतक जमाए। इससे पहले पहली पारी में भी दोनों ने 323 रनों की विशाल साझेदारी की थी। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में ऐसी पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई जिसने एक ही मैच में दो-दो शतक लगाए। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 306/2 पर घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 462 रनों का कठिन लक्ष्य दिया। केन विलियमसन और रचिन रविंद्र के बीच मात्र 37 गेंदों में 72 रनों की तेज साझेदारी ने भी टीम की बढ़त को और मजबूत किया।
मैच की स्थिति
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 575/8 घोषित किए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 420 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज बिना विकेट गंवाए 43 रन तक पहुंच चुकी है, लेकिन उसे जीत के लिए अभी भी 419 रनों की जरूरत है। फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से जीता था। यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी काफी अहम है।
Trending Videos
एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | टीम | विपक्षी टीम | साल |
|---|---|---|---|
| डग वॉल्टर्स | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | 1969 |
| सुनील गावस्कर | भारत | वेस्टइंडीज | 1971 |
| लॉरेंस रो | वेस्ट इंडीज | न्यूज़ीलैंड | 1972 |
| ग्रेग चैपल | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | 1974 |
| ग्राहम गूच | इंग्लैंड | भारत | 1990 |
| ब्रायन लारा | वेस्ट इंडीज | श्रीलंका | 2001 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | बांग्लादेश | 2014 |
| मार्नस लाबुशेन | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज | 2022 |
| शुभमन गिल | भारत | इंग्लैंड | 2025 |
| डेवोन कॉनवे | न्यूजीलैंड | वेस्टइंडीज | 2025 |