फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs SA: जो अख्तर-उमर गुल न कर सके, वो शाहीन अफरीदी ने कर दिखाया, ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बने

Wed, 11 Dec 2024 10:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

शाहीन की घातक गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान 11 रन से हार गया।  दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
PAK vs SA: Shaheen Afridi scripts history, became first Pakistan bowler to take 100 wickets in each format
शाहीन अफरीदी - फोटो : ICC
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दोनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं। डरबन में मंगलवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली पारी में शाहीन ने यह उपलब्धि हासिल की। शाहीन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे किए और दोनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए। टी20 अंतरराष्ट्रीय के अलावा इस 24 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वनडे में 112 और टेस्ट क्रिकेट में 116 विकेट लिए हैं।

हारिस-शादाब के क्लब में शामिल हुए

PAK vs SA: Shaheen Afridi scripts history, became first Pakistan bowler to take 100 wickets in each format
शाहीन अफरीदी - फोटो : Social Media
वह हारिस रऊफ और शादाब खान के बाद 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज भी बन गए। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अपने 74वें टी20 मैच में 100 विकेट पूरे किए। वह तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बाद पाकिस्तान के लिए 100 टी20 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। हारिस ने 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपलब्धि हासिल की थी।

साउदी-शाकिब के खास क्लब में शामिल

PAK vs SA: Shaheen Afridi scripts history, became first Pakistan bowler to take 100 wickets in each format
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
शाहीन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए और न्यूजीलैंड के टिम साउदी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के क्लब में शामिल हो गए। मैच की बात करें तो शाहीन ने रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर और नकाबयोमजी पीटर को अपना शिकार बनाया। शाहीन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन दिए और तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को 11 रन से मिली हार

PAK vs SA: Shaheen Afridi scripts history, became first Pakistan bowler to take 100 wickets in each format
पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB
शाहीन की घातक गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान 11 रन से हार गया।  दक्षिण अफ्रीका ने मिलर के 40 गेंद में चार चौके और आठ छक्के की मदद से बनाए गए 82 रन और जॉर्ज लिंडे के 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से बनाए गए 48 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन के अलावा अबरार अहमद ने भी तीन विकेट लिए। वहीं, अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले। सूफियान मुकीम को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

रिजवान की धीमी पारी

PAK vs SA: Shaheen Afridi scripts history, became first Pakistan bowler to take 100 wickets in each format
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उन्होंने 62 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके। सैम अयूब ने 15 गेंद में सात चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। वहीं, उस्मान खान नौ रन और तैयब ताहिर ने 18 रन बनाए। इसके बाद पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने चार विकेट लिए। वहीं, क्वेन मफाका को दो विकेट मिले। बार्टमैन और सिमेलाने को एक-एक विकेट मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed