{"_id":"6759103bfd6f732d7808c9ad","slug":"ind-vs-aus-reports-new-twist-in-the-story-regarding-shami-will-not-fly-to-australia-know-what-is-the-reason-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Reports: शमी को लेकर कहानी में नया ट्विस्ट, ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं भरेंगे उड़ान! जानें क्या है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Reports: शमी को लेकर कहानी में नया ट्विस्ट, ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं भरेंगे उड़ान! जानें क्या है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:38 AM IST
सार
कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शमी सीरीज के अंतिम दो टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन अब उनकी फिटनेस चिंताओं की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने से रोक सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
शमी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की गेंदबाजी ठीक ठाक रही है। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। बीच में ऐसी खबरें भी आईं कि शमी को जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है, लेकिन अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी अब वहां नहीं जाएंगे।
2 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : X
कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शमी सीरीज के अंतिम दो टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन अब उनकी फिटनेस चिंताओं की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने से रोक सकता है। एडिलेड में गुलाबी गेंद से टेस्ट समाप्त होने के बाद शमी की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि उनके लिए वापसी के दरवाजे खुले हैं, लेकिन कोई जल्दबाजी नहीं है।
3 of 5
शमी
- फोटो : mdshami.11
भारतीय कप्तान ने यह भी सुझाव दिया था कि शमी घुटने की सूजन से जूझ रहे हैं। साथ ही बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच फिटनेस हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी का नए सिरे से फिटनेस टेस्ट हुआ है। इस टेस्ट में पता चला कि वह अभी तक पांच दिन के क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने से रोका जा सकता है। शमी बंगाल के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेंगे जहां उनकी फिटनेस और घुटने की एक और टेस्टिंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमी
- फोटो : PTI
इस बात पर संदेह है कि शमी लाल गेंद के प्रारूप में लंबे स्पैल फेंकने के लिए तैयार हैं या नहीं, क्योंकि उनके घुटने की सूजन गंभीर है। साथ ही सैयद मुश्ताक अली में वह बंगाल के लिए सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के बाद शमी एक रणजी ट्रॉफी में खेले हैं और एसएमएटी में बंगाल के सात मैचों में से प्रत्येक में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
बुमराह और शमी
- फोटो : BCCI
रोहित ने कहा था कि बंगाल के तेज गेंदबाज के घुटने में फिर से सूजन आ गई है। उन्होंने कहा, 'शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले है लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए फिर से उनके घुटने में सूजन आ गयी है। हम उस पर नजर रख रहे हैं और हम उस पर वापसी के लिए कोई दबाव नहीं डालना चाहते हैं।' भारतीय कप्तान पर शमी को टीम में शामिल करने का दबाव है लेकिन उनकी हाव-भाव से लगा कि इस तेज गेंदबाजी की वापसी में अभी समय लग सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।