{"_id":"5ce7d47ebdec22072c3324b8","slug":"pakistan-cricket-board-pcb-bans-wives-of-players-from-traveling-during-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: पाक क्रिकेटर्स को नहीं मिली पत्नियों के साथ रहने की इजाजत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: पाक क्रिकेटर्स को नहीं मिली पत्नियों के साथ रहने की इजाजत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 25 May 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियां और परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं होंगे। यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई सीरीज के बाद लिया है।
Trending Videos
2 of 5
-
दरअसल, पीसीबी चाहता है कि उसके खिलाड़ियों का ध्यान वर्ल्ड कप पर केंद्रित रहे। हालांकि, पीसीबी ने सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों और परिवार के सदस्यों को साथ लाने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
'क्रिकइंफो' के मुताबिक, पीसीबी की नई नीति के तहत किसी भी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य को अगर टूर्नामेंट के दौरान यात्रा करनी है तो उन्हें खुद ही व्यवस्था करनी होगी। हारिस सोहेल को छोड़कर सभी पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर नई नीति लागू है। सोहेल को व्यक्तिगत कारणों के चलते अनुमति दी गई है।
4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
यह नई नीति मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। इससे पहले, अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी बोर्ड से आग्रह करते थे तो उनकी पत्नियों को होटल के कमरे साझा करने की अनुमति दी जाती थी।
विज्ञापन
5 of 5
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई पांच मैचों की सीरीज में मेहमान टीम को 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बता दें कि विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 31 मई को ट्रेंट ब्रीज में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।