सब्सक्राइब करें

पहले उड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर इरफान की मौत की अफवाह, अब सामने आकर बोला जिंदा हूं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 22 Jun 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cricketer Mohammad Irfan rubbishes death reports circulating on social media
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर बिना सोचे विचारे लोग किस तरह फेक न्यूज वायरल कर देते है इसका एक और उदाहरण बीते दिनों देखने को मिला। जब मौत की अफवाह फैलने के बाद एक जीते-जागते शख्स को अपने जिंदा होने का प्रमाण देना पड़ा।

Trending Videos
Pakistan cricketer Mohammad Irfan rubbishes death reports circulating on social media
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर

दरअसल, पूरा मामला पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा है। पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद इरफान की मौत पर शोक जताया था, लेकिन फैंस समझ बैठे कि सात फीट एक इंच लंबे पाकिस्तानी पेसर इरफान नहीं रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan cricketer Mohammad Irfan rubbishes death reports circulating on social media
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर

बस फिर क्या था देखते ही देखते पूरा ट्विटर शोक संदेश से भरा पड़ा था। यह खबर आग की तरह फैल गई कि मोहम्मद इरफान नहीं रहे। कार हादसे में उनका इंतकाल हो गया। अफवाह उड़ते ही मोहम्मद इरफान के रिश्तेदार, दोस्तों के फोन कॉप धड़ाधड़ उन तक पहुंचने लगे।

Pakistan cricketer Mohammad Irfan rubbishes death reports circulating on social media
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर

अपने बारे में फैली ऐसी खबरों से दुखी होकर इरफान ने टि्वटर पर एक संदेश के माध्यम से अपनी सलामती की जानकारी दी। इरफान ने ट्वीट किया, 'खबर फैल रही है कि कार हादसे में मेरी मौत हो गई है, इसने मेरे परिवार और दोस्तों को काफी परेशान कर दिया। मुझे लगातार कॉल्स आ रहे हैं। कृपया इन चीजों से दूर रहें। हम सुरक्षित हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed