{"_id":"5ef077d18ebc3e42b62d0299","slug":"bajaj-chetak-electric-scooter-booking-bajaj-chetak-electric-price-in-india-bajaj-chetak-electric-scooter-specifications-bajaj-chetak-electric-vehicle-price-chetak-electric-scooter-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric की बुकिंग जुलाई तक होगी चालू, चीन से बैटरी की आपूर्ति फिर हुई शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Chetak Electric की बुकिंग जुलाई तक होगी चालू, चीन से बैटरी की आपूर्ति फिर हुई शुरू
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Electric Scooter Chetak
- फोटो : Social Media
Bajaj Chetak Electric (बजाज चेतक इलेक्ट्रिक) की बढ़ती मांग को देखते हुए Bajaj Auto (बजाज ऑटो) को इसकी बुकिंग बंद करनी पड़ी थी। जल्द ही कंपनी के पुणे स्थित प्लांट में उत्पादन फिर से शुरू होने वाला है। अब इस मॉडल के लिए अगले कुछ हफ्तों में बुकिंग फिर से शुरू हो सकती है। बता दें कि बजाज ने भारतीय बाजार में स्कूटर को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था और लॉन्च के तुरंत बाद, सिर्फ 15 दिनों में 2,000 से अधिक बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही थी।
Trending Videos
Bajaj Chetak Electric scooter Booking
- फोटो : bajaj Chetak
बजाज ऑटो को चेतक इलेक्ट्रिक के लिए बुकिंग के अनुरोधों को बंद करना पड़ा क्योंकि कंपनी को लगा कि डिलीवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगेगा, जिससे ब्रांड को लेकर ग्राहकों में असंतोष पैदा होगा। पुणे स्थित निर्माता Pulsar (पल्सर) और Avenger (एवेंजर) जैसे बाइक्स बनाती है। जनवरी में चेतक इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने के बाद शुरुआत में इसे सिर्फ पुणे और बंगलूरू में लॉन्च किया गया।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा, "बुकिंग बंद है क्योंकि हमें इस स्कूटर के लिए बहुत ज्यादा बुकिंग मिल गई। हमारी आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई क्योंकि स्कूटर में लगने वाला एक कंपोनेंट असल में वुहान, चीन से आ रहा था। इसलिए यह हमारे लिए एक बड़ा झटका था।"

Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
भारत में बनाए जाने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सेल को चीन से आयात किया जाता है। बजाज सीधे चीनी निर्यातक से बैटरी पैक या सेल नहीं खरीदता है, लेकिन बजाज के विक्रेता भागीदारों में से एक इसे चेतक के लिए आयात करता है। चेतक इलेक्ट्रिक कंपनी का एकमात्र इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है।
शर्मा ने कहा, "अब हम उत्पादन फिर से शुरू कर रहे हैं। अब वे घटक मुंबई बंदरगाह पर आ गए हैं और कुछ दिनों में कारखाने तक पहुंच जाएंगे और हम जल्द ही उत्पादन फिर से शुरू करेंगे। चीन से आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।"
शर्मा ने कहा, "अब हम उत्पादन फिर से शुरू कर रहे हैं। अब वे घटक मुंबई बंदरगाह पर आ गए हैं और कुछ दिनों में कारखाने तक पहुंच जाएंगे और हम जल्द ही उत्पादन फिर से शुरू करेंगे। चीन से आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।"
Bajaj Chetak Electric scooter Booking
- फोटो : bajaj Chetak
चेतक के लिए बुकिंग को फिर से खोलने पर फैसला जुलाई के मध्य तक लिया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि उस समय दोपहिया वाहन के सभी घटकों की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
शर्मा ने कहा, "बुकिंग राशि केवल 1,000 रुपये है और यदि कोई कैंसिलेशन होता है तो हम उसे वापस कर देंगे, लेकिन हम नहीं चाहते कि ग्राहक अंतहीन समय तक इंतजार करते रहें और निराश हो जाएं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि घटकों की निरंतर आपूर्ति हो।"
शर्मा ने कहा, "बुकिंग राशि केवल 1,000 रुपये है और यदि कोई कैंसिलेशन होता है तो हम उसे वापस कर देंगे, लेकिन हम नहीं चाहते कि ग्राहक अंतहीन समय तक इंतजार करते रहें और निराश हो जाएं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि घटकों की निरंतर आपूर्ति हो।"
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
बैटरी और रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।