{"_id":"68396ca4948449ec390b67ce","slug":"pm-modi-met-14-year-old-star-cricketer-vaibhav-suryavanshi-and-his-family-called-him-a-youth-sensation-ipl-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी; युवा सनसनी बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 14 वर्षीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी; युवा सनसनी बताया
Fri, 30 May 2025 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 May 2025 02:00 PM IST
सार
14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचाया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। अब पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की है और उनकी जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
वैभव और उनके परिवार से मिले पीएम मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने वैभव को लेकर कही यह बात
पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।' वैभव ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

वैभव ने जीटी के गेंदबाजों की धुनाई की थी
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए थे। वैभव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। पहले ही आईपीएल मैच में 20 गेंदों में 34 रन की पारी वैभव की प्रतिभा की बानगी पेश की। हालांकि, वैभव के लिए आईपीएल तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्हें और उनके परिवार को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर के लिए जमीन तक बेच दी थी। वैभव की उम्र पर भी सवाल उठे, लेकिन इस युवा ने मजबूती और दृढ़संकल्प से सभी को अपना लोहा मनवाया।

शुभमन गिल से हाथ मिलाते वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IPL/BCCI
वैभव की उम्र पर भी हुआ था विवाद
पिछले साल जेद्दा आईपीएल की मेगा नीलामी के दौरान वैभव ही चौंकाने वाले खिलाड़ी रहे थे। तब 13 साल की उम्र के उस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। 27 मार्च 2011 को बिहार में जन्मे वैभव नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। हालांकि, नीलामी में इस युवा क्रिकेटर के करोड़पति बनते ही विवाद शुरू हो गया। उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े किए गए।

वैभव के पिता ने दिया था करार जवाब
हालांकि, वैभव के पिता टस से मस न हुए और आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी से नहीं डरते और जो भी जानकारी दी गई है, वह सही है। समस्तीपुर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर गांव में खेती योग्य जमीन को बेचने वाले संजीव के पास नीलामी में बेटे के करोड़पति बनने के बाद कोई शब्द नहीं था। संजीव ने तब कहा था कि वैभव अब उनका बेटा नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है। संजीव के मुताबिक उनके बेटे ने आठ वर्ष की उम्र में ही कठिन मेहनत की और जिले के अंडर-16 ट्रायल में सफलता हासिल की। वैभव की उम्र संबंधी विवादों पर संजीव ने कहा था कि जब वह साढ़े आठ साल के थे तो बीसीसीआई की ओर से उसकी हड्डियों का टेस्ट हुआ था। वह कहते हैं कि उन्हें उम्र को लेकर किसी का डर नहीं है।