फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक से लेकर सबसे तेज चेज तक, RCB ने प्लेऑफ में मचाया गदर, बने आठ बड़े रिकॉर्ड्स

Fri, 30 May 2025 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 May 2025 11:47 AM IST
सार

आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट ने विराट कोहली (12) के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 30 रन और मयंक अग्रवाल (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 54 रन जोड़कर आरसीबी को 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दिलाई। 

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier 1 Records Analysis and Result Royal Challengers Bengaluru Stats
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया। टीम 2011, 2015 और 2016 के बाद चौथी बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि, आरसीबी को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है और विराट कोहली इस साल आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं। पंजाब के खिलाफ आरसीबी की टीम ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। सबसे तेज चेज से लेकर फिल सॉल्ट के सबसे तेज फिफ्टी तक, आइए जानते हैं इस मैच में बेंगलुरु की टीम ने कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बनाए...
IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier 1 Records Analysis and Result Royal Challengers Bengaluru Stats
आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
1. इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
आईपीएल 2025 में बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। आरसीबी ने इस सत्र में कुल मिलाकर पावरप्ले में 26 विकेट चटकाए हैं। इनमें से चार विकेट गुरुवार को पंजाब के खिलाफ आए। आरसीबी के बाद इस लिस्ट में मुंबई की टीम है, जिसने इस सीजन में शुरुआती छह ओवर में 23 विकेट चटकाए हैं।

IPL 2025 में पावरप्ले (ओवर 1 से 6) के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम
टीम विकेट
(पावरप्ले में अब तक)
आरसीबी (RCB) 26
एमआई (MI) 23
केकेआर (KKR) 20
डीसी (DC) 20
IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier 1 Records Analysis and Result Royal Challengers Bengaluru Stats
भुवनेश्वर कुमार। - फोटो : अमर उजाला
2. भुवी 200 विकेट से चार शिकार दूर
पंजाब के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, तेज गेंदबाजों में भुवी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 196 विकेट हैं। भुवनेश्वर से आगे सिर्फ स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 219 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर 192 विकेट के साथ सुनील नरेन हैं।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
युजवेंद्र चहल 219
भुवनेश्वर कुमार 196
सुनील नरेन 192
पीयूष चावला 192
रविचंद्रन अश्विन 187
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier 1 Records Analysis and Result Royal Challengers Bengaluru Stats
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
3. पंजाब को दूसरे सबसे कम प्लेऑफ स्कोर पर रोका
आरसीबी की टीम ने पंजाब को 14.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया। यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का दूसरे सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2008 में दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ अंतिम चार के मुकाबले में 87 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, तब प्लेऑफ नहीं, सेमीफाइनल खेला जाता था। प्लेऑफ की शुरुआत 2011 से हुई थी और उस हिसाब से यह प्लेऑफ का सबसे छोटा स्कोर है।

IPL प्लेऑफ (अंतिम-4 मैच) में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमें
स्कोर टीम खिलाफ साल
87 दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स 2008
101 पंजाब किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025
101 लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस 2023
104 डेक्कन चार्जर्स चेन्नई सुपर किंग्स 2010
107 कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस 2017
109 राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2015
विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier 1 Records Analysis and Result Royal Challengers Bengaluru Stats
सुयश शर्मा - फोटो : PTI
4. कुंबले-वॉटसन के क्लब में शामिल हुए सुयश
आरसीबी के लिए लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 17 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को आउट किया। 17 रन देकर तीन विकेट प्लेऑफ या अंतिम चार के मैच में आरसीबी के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है। इससे पहले 2009 में फाइनल में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आरसीबी के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने 16 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, 2016 के क्वालिफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ आरसीबी के शेन वॉटसन ने 29 रन देकर चार विकेट झटके थे। सुयश इसके बाद लिस्ट में हैं। सुयश के अलावा यश दयाल को दो विकेट और हेजलवुड को तीन विकेट मिले। रोमारियो शेफर्ड ने एक विकेट लिया।

IPL प्लेऑफ/अंतिम-4 के मुकाबलों में RCB की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
गेंदबाज गेंदबाजी
आंकड़े
खिलाफ साल
अनिल कुंबले 16/4 डेक्कन चार्जर्स 2009
शेन वॉटसन 29/4 गुजरात लायंस 2016
सुयश शर्मा 17/3 पंजाब किंग्स 2025
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed