फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद टीम इंडिया को मिला भगवान का साथ, कहा- 'सीरीज अभी बाकी है'

Mon, 27 Feb 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Pune test 1st IndvAus: Master blaster Sachin Tendulkar Says Virat Kohli and Boys Will Come Back Hard
- फोटो : getty

ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में पहला टेस्ट मैच 333 रनों से हारने के बाद चौतरफा आलोचना झेल रही भारतीय टीम को क्रिकेट के भगवान का साथ मिला है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के हाथों शनिवार को मिली शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपना समर्थन दिया है। सचिन ने कहा है कि टीम इंडिया वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल एक मैच ही हुआ है पूरी सरीज अभी बाकी है।

टीम इंडिया करेगी सीरीज में वापसी

Pune test 1st IndvAus: Master blaster Sachin Tendulkar Says Virat Kohli and Boys Will Come Back Hard
विराट कोहली - फोटो : Cricket Australia
रविवार को मुंबई में हुई मैराथन को हरी झंडी दिखाने आए सचिन ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुणे में काफी कड़ा मुकाबला था। लेकिन यह खेल का एक हिस्सा है। इस हार से यह न समझा जाए कि हमने सीरीज गवां दी। सीरीज में अभी भी तीन मैच बाकी है। 

सचिन ने कहा, "मुझे पता है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और ऑस्ट्रेलिया को भी इस बारे में पता है। क्योंकि जब हम उन्हें हराते हैं तो हमें भी पता होता है कि वे कड़ी वापसी करेंगे।" गौरतलब है कि पुणे टेस्ट में विराट सेना कंगारुओं के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

भारतीय टीम को विराट की कप्तानी में 19 टेस्ट मैच के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में  मजह 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed