{"_id":"58b2f4194f1c1bd85a830bab","slug":"indvsaus-ganguly-gavaskar-call-for-providing-flat-tracks-in-banglore-ranchi-and-dharamshala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र
Mon, 27 Feb 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के दो पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने पुणे टेस्ट में मिली 333 रन की करारी हार के बाद सीरीज में वापसी करने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।
IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र
2 of 6
सुनील गवास्कर
- फोटो : getty
इन दोनों पूर्व दिग्गजों का मानना है कि सीरीज में बाकी बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए ऐसी पिचें मुहैया कराई जाएं जो घरेलू टीम को फायदा पहुंचाएं न कि मेहमान टीम को। लगातार 19 टेस्ट तक अविजेय रहने वाली विराट सेना को पुणे में मिली करारी हार से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को करारा झटका लगा। भारतीय टीम की प्रशंसकों ने जमकर आलोचना भी की। लेकिन सबका ध्यान इस बात पर है कि कंगारुओं को किस तरह मात दी जाए। इसके लिए गावस्कर और गांगुली ने मांग की है कि बंगलूरू, रांची और धर्मशाला में टीम इंडिया को सपाट विकेट उपलब्ध कराए जाए।
IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र
3 of 6
स्टीव ओ कीफ
- फोटो : espncricinfo
गांगुली की मांग है कि टीम इंडिया को वैसी पिचें दी जांए जिनपर भारतीय टीम ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। गांगुली का मानना है पुणे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीयों को यह सीख दे दी है कि इस तरह की मुश्किल पिच पर किस तरह बल्लेबाजी की जाती है। यदि आगे मैचों में भी पुणे की तरह घुमावदार पिचें मिलेगी तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह भयावह होगा। अब आशा की जा रही है कि क्यूरेटर ऐसी पिचें तैयार करेंगे जिसका घरेलू बल्लेबाजों और गेंदबाजों को फायदा हो। साथ ही ओ'कीफ की गेंद को स्पिन कराने की क्षमता का आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र
4 of 6
स्
भले ही शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने स्टीव ओ'कीफ की क्षमता का कमतर आका हो लेकिन वॉर्न की यह बात शतप्रतिशत सही साबित हुई कि ज्यादा घुमावदार पिच का नुकसान टीम इंडिया को ही होगा। श्रीलंका में मिली हार से सबक लेते हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने गेंद को स्पिन होने से पहले ही खेलने की रणनीति का पालन किया। यदि वह गेंद को घूमने देंगे तो गेंद बल्ले के कोने पर लगकर फील्डर्स के हाथों में जा सकती है।
विज्ञापन
IndVsAus: गावस्कर-गांगुली ने सीरीज में वापसी के लिए दिया मंत्र
5 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
गांगुली मानते हैं कि टॉस ने भी पुणे में बड़ी भूमिका अदा की। यदि टीम इंडिया टॉस जीत जाती तो मैच का परिणाम कुछ और होता। टेस्ट मैच में हार जीत का फैसला टॉस से निर्धारित नहीं होने दें। अगले तीन मैच अच्छी विकेट पर खेलें। ऐसी पिचों पर चौथे-पांचवें दिन गेंद टर्न लेती है। ऐसे में मैच आखिर तक जाता है। यदि आप घुमावदार विकेट बनाते हैं तो इसका नुकसान आपके बल्लेबाजों को भी होगा। भारतीय टीम ऐसी पिचों पर खेलकर ही वापसी कर सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।