{"_id":"61a60b1825afb5453e60f31d","slug":"rahul-fitness-kl-rahul-on-his-way-back-shared-pictures-of-workout-in-the-gym","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Fitness: वापसी के रास्ते पर निकले केएल राहुल, जिम में वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Fitness: वापसी के रास्ते पर निकले केएल राहुल, जिम में वर्कआउट की तस्वीरें शेयर कीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
राहुल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छी फॉर्म दिखाई थी और कानपुर में पहले टेस्ट में उनकी कमी महसूस की गई।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल वापसी के रास्ते पर चल पड़े हैं। टेस्ट सीरीज से पहले उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव था, जिसके कारण दो मैचों की सीरीज से बाहर हो गए। राहुल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में अच्छी फॉर्म दिखाई थी और कानपुर में पहले टेस्ट में उनकी कमी महसूस की गई।
ऐसा इसलिए क्योंकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शीर्ष क्रम में एक बड़ी साझेदारी करने में विफल रहे। भारत को उम्मीद होगी कि राहुल दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। फिर वनडे और टी-20 मैच भी खेले जाएंगे।
राहुल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर वर्कआउट सेशन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। राहुल ने पोस्ट को "बेबी स्टेप्स" के रूप में कैप्शन दिया और उसके बाद एक मजबूत बाइसेप इमोजी पोस्ट किया। यानी राहुल बताना चाह रहे थे कि वे अब फिटनेस हासिल कर चुके हैं और जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। इसे अच्छे संकेतों के रूप में देखा जा सकता है।
राहुल को पिछले महीने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का नया उपकप्तान चुना गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उन्हें उप-कप्तान बनाया गया था। आने वाले सालों में वह कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। कर्नाटक के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने खुद को भारत के अहम बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है। राहुल तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं।
भारत को उम्मीद होगी कि राहुल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, क्योंकि इस जोड़ी ने इंग्लैंड के दौरे पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
Trending Videos