{"_id":"5f15b57b9fc7ce61016c015c","slug":"raised-a-hope-regarding-ipl-2020-icc-mens-t20-world-cup-2020-has-been-postponed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कप के टलने से IPL 2020 का रास्ता साफ! भारत के बाहर हो सकता है आयोजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 वर्ल्ड कप के टलने से IPL 2020 का रास्ता साफ! भारत के बाहर हो सकता है आयोजन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है। यह फैसला आज बोर्ड की बैठक में लिया गया है। आईसीसी के इस फैसले के बाद अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो पाएगा। तो अब सवाल यह है कि क्या टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने से इस साल आईपीएल 2020 का रास्ता साफ हो गया है?
Trending Videos
2 of 5
आईसीसी वर्ल्ड टी20
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप के टल जाने से बीसीसीआई को निश्चित तौर पर आईपीएल को लेकर एक उम्मीद जगी होगी, जिससे कि इस साल आईपीएल का आयोजन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
इससे पहले आईसीसी बोर्ड की पिछली बैठक 25 जून को हुई थी, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर फैसला टाला गया था। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। अगर ऐसे में आईपीएल का आयोजन होता है तो केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है।
4 of 5
बीसीसीआई
बैठक से पहले बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के एक सदस्य ने बताया था, 'पहला कदम एशिया कप को स्थगित करना था जो हो गया। वर्ल्ड कप पर फैसले के बाद ही हम अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होना था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने विक्टोरिया राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मई में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी में असमर्थता जाहिर की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।