{"_id":"5a644a874f1c1b6e268b56de","slug":"ramchandra-guha-statement-on-virat-kohli-and-ravi-shastri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारतीय क्रिकेट के मोदी बन चुके हैं विराट कोहली, इतना अहंकार ठीक नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भारतीय क्रिकेट के मोदी बन चुके हैं विराट कोहली, इतना अहंकार ठीक नहीं'
Sun, 21 Jan 2018 02:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को बड़ी अलाचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया की आलोचना करने वालों में अब देश के बड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा का नाम भी शामिल हो गया है। गुहा ने क्रिकेट की तुलना राजनीति से करते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई जितना विराट कोहली को पूजती है उतना तो केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं पूजते।'
2 of 6
रामचंद्र गुहा
बता दें कि देश के बड़े इतिहासकारों में से एक रामचंद्र गुहा क्रिकेट से संबंधित कामकाज देखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने बीसीसीआई में गड़बड़ियों का हवाला देते हुए चार महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
3 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
रामचंद्र गुहा का गुस्सा यहीं तक सीमित नहीं रहा। उन्हों टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, 'रवि शास्त्री जैसे कामचोर कोच भारतीय पिचों पर अपनी नाकामयाबी का सबूत मिटाने में कामयाब हो गए। मगर विदेशी पिचों पर टीम के मौजूदा हाल ने सब बयां कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनिल कुंबले और विराट कोहली
रवि शास्त्री को कोच बनाने वाली समिति के सभी सदस्यों पर हमला बोलते हुए गुहा ने कहा, 'सीओए प्रमुख विनोद राय, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी में सलाहकार समिति ने रवि शास्त्री जैसे साधारण क्रिकेटर को कोच बनाया जबकि भारत के पास अनिल कुंबले के रूप में एक शक्तिशाली विकल्प भी मौजूद था।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'विराट के आगे समर्पण करने वाले सभी लोगों को टीम में ज्यादा तवज्जो दी जाती है। बात चाहे फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) तैयार करने की हो या नेशनल क्रिकेट एकेडमी को संभालने की, सब जगह विराट का दखल बहुत ज्यादा है। यहां तक कि विराट कोहली के आगे कोचिंग स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी और एडमिनिस्ट्रेटर का भी बस नहीं चलता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।