{"_id":"5a6436ff4f1c1b93268b5896","slug":"virender-sehwag-supports-yuvraj-singh-before-ipl-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग बोले- युवराज सिंह जैसा कोई नहीं, टीम इंडिया में ऐसे हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग बोले- युवराज सिंह जैसा कोई नहीं, टीम इंडिया में ऐसे हो सकती है वापसी
Sun, 21 Jan 2018 12:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट फैंस की निगाहें टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह पर टिकी हैं कि कौन सी फ्रैंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ेगी। बता दें कि आईपीएल 2018 नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी।
2 of 5
युवराज सिंह
याद हो कि युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार रिटेन नहीं किया। अब यह देखना रोचक होगा कि नीलामी में कोई टीम उन पर दांव लगाएगी भी या नहीं? बाएं हाथ के बल्लेबाज का सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए सिर्फ एक फिफ्टी जमाई है। युवराज सिंह फिलहाल बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं।
3 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
- फोटो : File
2011 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह को टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और सभी फ्रैंचाइजी नीलामी के दिन उन्हें खरीदने के लिए जोर लगाती दिख सकती हैं। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि युवराज सिंह अपना दिन होने पर मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
आईपीएल के प्रचार कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा, 'युवराज भले ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो, लेकिन वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनकी प्रतिभा सभी जानते हैं। भले ही मौजूदा भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी फॉर्म में न हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि युवराज सिंह जैसा दूसरा खिलाड़ी मिल सकता है। अगर वह अच्छे फॉर्म में हो तो मैच विनर साबित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह और सुरेश रैना
यह पूछने पर कि क्या युवराज राष्ट्रीय टीम में वापसी कर पाएंगे? तो सहवाग ने कहा, 'अगर घरेलू क्रिकेट में वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। यह चयनकर्ताओं पर भी निर्भर करेगा। अगर युवी घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करता है और यो-यो टेस्ट को पास करता है तो क्यों नहीं वापसी करेगा? अगर आशीष नेहरा 36 की उम्र में वापसी कर सकता है तो युवी क्यों नहीं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।