फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranveer singh and Deepika padukone can buy team in IPL will be fifth celebrity to do so

IPL 2022: आईपीएल में टीम खरीद सकते हैं रणवीर-दीपिका, अभी बॉलीवुड के चार सितारों के पास है फ्रेंचाइजी

Fri, 22 Oct 2021 06:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 06:21 PM IST
सार

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण मिलकर आईपीएल में एक टीम खरीद सकते हैं। आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और इनमें से दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ranveer singh and Deepika padukone can buy team in IPL will be fifth celebrity to do so
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। बॉलीवुड का यह सुपरहिट कपल आईपीएल 2022 में शामिल होने वाली दो नई टीमों से किसी एक का मालिकाना हक ले सकता है। आईपीएल 2021 में कुल आठ टीमें थी और आईपीएल 2022 में 10 टीमें होंगी। दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को किया जाएगा। अगर इस दौरान रणवीर और दीपिका को भी एक टीम का मालिकाना हक मिलता है को वो बॉलीवुड की पांचवी सेलिब्रिटी होंगे, जो आईपीएल की टीम खरीदेंगे। उनसे पहले शाहरुख खान, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी और प्रीती जिंटा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी में मालिकाना हक ले रखा है।
विज्ञापन


रणवीर और दीपिका के आईपीएल टीम खरीदने के खबर सामने आने पर कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि इस टीम की ड्रेस मजेदार होगी। कार्तिक रणवीर के ड्रेसिंग सेंस पर मजाक कर रहे थे। 
विज्ञापन

किस बॉलीवुड सितारे के पास कौन सी टीम

बॉलीवुड के सितारों में किसी भी स्टार ने अकेले कोई टीम नहीं खरीदी है। सभी अभिनेताओं ने टीम का कुछ ही हिस्सा खरीदा है। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी खरीदी है। उनके साथ जूही चावला ने भी इस टीम में कुछ पैसा लगाया है। वहीं प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स की टीम में अपना पैसा लगाया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स की टीम में पैसा लगाया है। इनमें शाहरुख की टीम कोलकाता दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वहीं राजस्थान की टीम ने एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि प्रिति की पंजाब अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। 

आईपीएल टीम खरीदना चाहते हैं ये बिजनेस ग्रुप

रणवीर और दीपिका के अलावा कई और हस्तियों ने आईपीएल में नई टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इनमें संजीव गोयनका ग्रुप, मशहूर फार्मा कंपनी टॉरेंट, अरबिंदो फार्मा, ब्रॉडकास्ट और स्पोर्ट्स कंसल्टिंग एजेंसियां आईटीडब्ल्यू, ग्रुप एम, कंसोर्टियम ऑफ सिंगापुर स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म, ग्लेजर फैमिली, जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप और अडानी समेत कई बड़े बिजनस ग्रुप्स शामिल हैं। 

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है आईपीएल
साल 2008 में शुरु होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। आईपीएल में अधिकतर सीजन में आठ टीमों ने ही भाग लिया है। इस लीग में इससे पहले भी 10 टीमें रहे चुकी हैं, लेकिन दो टीमों की असफलता के बाद उन्हें बंद कर दिया गया था और उनके मालिक दिवालिया हो गए थे। इनमें से एक टीम सुब्रुत राय सहारा की थी, जिसका नाम पुणे वॉरियर्स था वहीं दूसरी टीम का नाम कोच्ची टस्कर्स था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed