फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में धूम मचा रहे ये दो अफगानी, उधर राष्ट्रीय टीम में चल रही उथल-पुथल

Fri, 05 Apr 2019 05:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Rashid Khan named T-20 captain of Afghanistan, Odi and Test also changes ahead of World cup 2019
राशिद खान और मोहम्मद नबी - फोटो : अमर उजाला

इंडियन टी-20 लीग में दो अफगानी खिलाड़ी जमकर धमाल मचा रहे हैं। हैदराबाद के लिए खेलने वाले राशिद खान और मोहम्मद नबी जहां अपनी टीम के लिए 'तुरुप के इक्के' साबित हो रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी राष्ट्रीय टीम अफगानिस्तान में विश्वकप से पहले जमकर उथल-पुथल चल रही है।

Rashid Khan named T-20 captain of Afghanistan, Odi and Test also changes ahead of World cup 2019
राशिद खान (टी-20 कप्तान)

दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी टीम का कप्तान बदल दिया। अलग फॉर्मेट अलग कप्तान नीति अपनाते हुए एसीबी ने राशिद खान को टी-20, गुलबदीन नायब को वन-डे और रहमत शाह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है।

Rashid Khan named T-20 captain of Afghanistan, Odi and Test also changes ahead of World cup 2019
रहमत शाह (टेस्ट कप्तान) - फोटो : पीटीआई

अब असगर की जगह नायब इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई करेंगे। अफगान बोर्ड ने राशिद खान को वनडे फॉर्मेट में टीम का उप कप्तान नियुक्त किया है। वहीं शफीकुल्लाह शफीक और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रमश टी-20 और टेस्ट टीम के उप कप्तान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashid Khan named T-20 captain of Afghanistan, Odi and Test also changes ahead of World cup 2019
गुलबदीन नायब (वन-डे कप्तान) - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप में अफगानिस्तान की कमान संभालने को तैयार 28 वर्षीय ऑलराउंडर नायब ने पहले कभी टीम की कप्तानी नहीं की है। नायब ने अफगानिस्तान के लिए खेले 52 वन-डे मुकाबलों में 807 रन बनाने के साथ 40 विकेट लिए हैं। वहीं 38 टी20 मैचों में उनके नाम 432 रन और 9 विकेट हैं। पांच प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले नायब ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed