क्रिकेट के बदलते प्रारूप की वजह से अब कोई भी स्कोर नामुमकिन नहीं रह गया है। इसी कड़ी में बात अगर क्रिकेट के छोटे प्रारूप टी-20 की हो तो 20 ओवर के खेल में टीम का स्कोर 200 हो तो बड़ी बात होती है, हालांकि गेल और फिंच जैसे बल्लेबाज इसमें भी दोहरे शतक के करीब पहुंच चुके हैं।
{"_id":"5ca7399bbdec22146a72dc5a","slug":"44-year-old-shivnarine-chanderpaul-smashes-double-century-in-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"44 वर्षीय चंद्रपॉल ने फिर चौंकाया, टी-20 में ठोक डाला दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
44 वर्षीय चंद्रपॉल ने फिर चौंकाया, टी-20 में ठोक डाला दोहरा शतक
Fri, 05 Apr 2019 05:14 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 05 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
चंद्रपॉल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रपॉल
- फोटो : social media
वन-डे क्रिकेट में तो अब तक कई खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जड़ दिया है जिसमें इंडिया के रोहित शर्मा ने अकेले ही तीन बार दोहरा शतक जमाया है। इन सबसे अलग अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट को अभी भी दोहरे शतक का इंतजार है जो नामुमकिन भी नहीं दिखता है और एक तरह से इसे कुछ दिन पहले एक खिलाड़ी ने कर भी दिखाया।
चंद्रपॉल
- फोटो : social media
टी-20 में चंद्रपॉल का दोहरा शतक:
2 अप्रैल को विंडीज के 44 वर्षीय रिटायर्ड क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल ने एक टी-20 मुकाबले में दोहरा शतक जमाने में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रपॉल
- फोटो : social media
एडम सन्फोर्ड क्रिकेट फॉर लाइफ टी-20 टूर्नामेंट में यूएसए की मैड डॉग्स टीम के खिलाफ चंद्रपॉल ने ड्वेन स्मिथ के साथ पारी की शुरुआत की और मात्र 76 गेंदों में 25 चौके और 13 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 210 रन की तूफानी पारी खेल दी। चंद्रपॉल ने 250 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ ये रन बनाए। चंद्रपॉल की इस पारी की मदद से उनकी टीम ने 303 रन बनाए और 192 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
चंद्रपॉल
- फोटो : social media
चंद्रपॉल का अंतरराष्ट्रीय करियर:
3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज की तरफ से खेलते हुए टेस्ट में 11867 तो वन-डे में 8778 रन बनाए।
3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज की तरफ से खेलते हुए टेस्ट में 11867 तो वन-डे में 8778 रन बनाए।