{"_id":"5af526ea4f1c1b57098b93ef","slug":"rishabh-pant-scores-fastest-ranji-trophy-century-now-he-is-rocking-at-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में धूम मचा रहा राहुल द्रविड़ का यह 'खास चेला', ठोक चुका है रणजी इतिहास का सबसे तेज शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में धूम मचा रहा राहुल द्रविड़ का यह 'खास चेला', ठोक चुका है रणजी इतिहास का सबसे तेज शतक
Fri, 11 May 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 के 42वें मुकाबले के दाैरान दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। पंत ने 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 15 चाैके आैर 7 छक्के शामिल रहे। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा जिसके साथ उन्होंने कई बड़े रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर लिए।
2 of 8
बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद नवम्बर 2016 में पंत ने रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया। झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में केवल 48 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने।
3 of 8
19 वर्षीय पंत को इस शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टी-20 टीम की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ 2017 को डेब्यू किया। 2016 अंडर-19 वर्ल्डकप में सरफराज खान के बाद भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत राहुल द्रविड़ के चहेते हैं। पंत को भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर-19 टीम के साथ खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
द्रविड़ ने इस बल्लेबाज के खेल को तराशा और फिर पंत अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। ऋषभ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के मुरीद रहे हैं। खास बात यह है कि ऋषभ भी गिलक्रिस्ट की ही तरह बाएं हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
बांग्लादेश में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के सदस्य रहे पंत का नाम सबसे पहले तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने नेपाल के खिलाफ मात्र 24 गेंदों पर ही 78 रन ठोके। पंत ने इस पारी के दौरान महज 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो अंडर -19 वर्ल्डकप के पिछले रिकॉर्ड (19 गेंद) से एक गेंद कम था। हालांकि फाइनल में युवा टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।