फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, घायल होकर बाहर हुए ये दो खिलाड़ी

Thu, 13 Dec 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma and R Ashwin are unavailable for the second Test in Perth due to injury
team india

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाना है। ऐसे खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।


 

Rohit Sharma and R Ashwin are unavailable for the second Test in Perth due to injury
विराट कोहली
इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। पर्थ टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने 13 सदस्यीय स्क्वाड का भी एलान कर दिया है। इसमें विराट कोहली (कप्तान) समेत मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम शामिल है।
 


 
Rohit Sharma and R Ashwin are unavailable for the second Test in Perth due to injury
PRITHVI SHAW
बता दें कि अभ्यास मैच में घायल हुए टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर पहले ही कप्तान कोहली और सेलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं। ऐसे में टीम के दो बड़े खिलाड़ियों के सीरीज के बीच में ही घायल होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma and R Ashwin are unavailable for the second Test in Perth due to injury
रविचंद्रन अश्विन

गौरतलब है कि टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से मात दी थी। इस मैच में अश्विन ने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma and R Ashwin are unavailable for the second Test in Perth due to injury
रोहित शर्मा - फोटो : bcci

रोहित शर्मा ने भी पहली पारी में महत्वपूर्ण 36 रन का योगदान दिया था। हालांकि पहली पारी में वह महज एक रन पर लियोन का शिकार हो गए थे। लेकिन रोहित शर्मा उन बल्लेबाजों में शुमार हैं जो पर्थ की पिच पर कंगारुओं पर हमला बोल सकते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed