सब्सक्राइब करें

'हवाई शॉट्स खेलना कोई अपराध नहीं, मिलनी चाहिए स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Dec 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma says Playing aerial shots is not a crime
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि हवाई शॉट्स खेलना कोई अपराध नहीं है और युवाओं को अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की छूट मिलनी चाहिए। रोहित ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में शुरू किया लेकिन वह बाद में सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज बन गए।


 

Trending Videos
rohit sharma says Playing aerial shots is not a crime
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित ने कहा, 'बड़े शॉट खेलने में कोई बुराई नहीं है। जब हम छोटे थे, तब खूब हवाई शॉट लगाते थे और हमें नेट्स से बाहर कर दिया जाता था क्योंकि आखिर में तो आप नतीजे चाहते हैं। यदि कोई खिलाड़ी हवाई शॉट खेलकर भी आपको नतीजे दे रहा है तो उसमें कोई बुराई नहीं है। युवाओं को ऐसे शॉट खेलने की चाहत रहती है। बल्लेबाजी करते समय हर कोई आकर्षक लगना चाहता है लेकिन यह भी जरूरी है कि वह अपना स्वाभाविक खेल दिखाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma says Playing aerial shots is not a crime
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

32 वर्षीय भारतीय ओपनर ने कहा, 'हमें इसका ध्यान रखना होगा कि ये गलतियां बार-बार नहीं होनी चाहिएं। किसी बल्लेबाज को यह ध्यान रखना होगा कि अगली बार कैसे खेलना है। हवाई शॉट खेलना कोई गुनाह नहीं है। आप 100 रन 50 बॉल में बनाएं या 200 बॉल में, रहेगा वो शतक ही।'

rohit sharma says Playing aerial shots is not a crime
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'यदि कोई खिलाड़ी अपने हुनर को लेकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत है तो मैं उसकी हौसलाअफजाई करूंगा। इन युवाओं पर बल्लेबाजी को लेकर कोई पाबंदियां नहीं होनी चाहिए। उन्हें खुलकर खेलने देना चाहिए। इसी तरह से वे नतीजे देंगे।' उन्होंने गत चैंपियन भारत की अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
rohit sharma says Playing aerial shots is not a crime
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप में पांच शतक समेत तीनों फॉर्मेट में कुल 10 बार 100 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरा शतक समेत कुल तीन शतक जड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed