आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान की टीम इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी क्योंकि पिछले दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई फिलहाल 11 में से नौ मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। राजस्थान को किसी भी हालत में यहां से सभी मैच जीतने होंगे। आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा इसमें भारी दिखता है। दोनों के बीच कुल 24 मैच हुए हैं। इसमें से सीएसके ने 15 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...?
RR vs CSK: राजस्थान को हर हाल में चाहिए जीत, धोनी की सीएसके से होगी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:45 PM IST
सार
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: चेन्नई फिलहाल 11 में से नौ मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले नंबर पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 11 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन