फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोग्राफर ने दूल्हे के सामने डिलीट कर दीं शादी की तस्वीरें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 01 Oct 2021 04:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
photographer deleted wedding photos in front of groom you will be surprised after knowing the reason
फोटोग्राफर ने डिलीट कर दीं शादी की तस्वीरें: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक फोटोग्राफर शादी में फोटोशूट करने के लिए गया था, लेकिन यहां दूल्हे ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया कि वह नाराज हो गया और उसके सामने ही शादी की फोटो डिलीट कर दी। इसके बाद वह वहां से भी चला गया। शादी में आखिर ऐसा क्या हो गया फोटोग्राफर ने ऐसा कदम उठाया। अब उसने खुद ही सोशल मीडिया पर इस बारे में पूरी जानकारी दी है। 


दरअसल फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया साइट Reddit पर उस दिन की पूरी घटना के बारे में बताया है। फोटोग्राफर बहुत भूखा था और शादी में उसको खाना खाने से मना कर दिया गया था। अब इसी बात से फोटोग्राफर इतना नाराज हुआ कि उसने दूल्हे के सामने ही शादी की सभी फोटो डिलीट कर दी। 

फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह पेशे से फोटोग्राफर नहीं है। वह कुत्तों की देखभाल करता है और अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर उनकी फोटो पोस्ट करता है। लेकिन उसने बताया कि उसके दोस्त ने अपनी शादी में उससे फोटो खींचने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। हालांकि उसके दोस्त ने उसके इस काम के लिए मना लिया। 


 
photographer deleted wedding photos in front of groom you will be surprised after knowing the reason
फोटोग्राफर ने डिलीट कर दीं शादी की तस्वीरें: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फोटोग्राफर का कहना है कि 250 डॉलर (18 हजार रुपये) में शादी में तस्वीरें खींचने के लिए दोनों के बीच करारा हुआ। उसने बताया शादी वाले दिन सुबह करीब 11 बजे से फोटो का काम शुरू हो गया और जो करीब रात 8 बजे खत्म होने वाला था। अब इस बीच शाम 5 बजे के लोगों को खाना परोसा जाने लगा। लेकिन फोटोग्राफर के लिए किसी भी टेबल पर जगह नहीं रखी गई और उसे खाना खाने से मना कर दिया गया। उससे लगातार फोटो खींचने के लिए कहा गया। फ्रोटोग्राफर के मुताबिक, उसको अपने इस फैसले पर अफसोस हो रहा था कि उसने क्यों फोटो खींचने के लिए करार किया।

photographer deleted wedding photos in front of groom you will be surprised after knowing the reason
फोटोग्राफर ने डिलीट कर दीं शादी की तस्वीरें: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थक जाने के बाद फोटोग्राफर ने अपने दोस्त और दूल्हे से खाने-पीने के लिए 20 मिनट का ब्रेक मांगा। इस पर दूल्हे ने फोटोग्राफर से कहा कि वह लगातार तस्वीरें खींचता रहे या उसे बिना पैसे के वहां से जाना होगा। भूख, थकान और गर्मी से फोटोग्राफर परेशान हो चुका था। जब दूल्हे ने उससे कहा कि बिना भुगतान के जाना पड़ेगा, तो वह इतना नाराज हुआ कि उसके सामने सभी तस्वीरों को डिलीट कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed