दुनियाभर में कई प्रसिद्ध स्थल हैं। इन जगहों सालभर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इसके अलावा कई ऐसी रहस्यमयी और खतरनाक जगहें भी हैं जहां पर्यटकों के जाने पर रोक है। दुनिया की कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जाने से लोगों की रूह कांपती है। अधिकतर लोगों को प्रकृति से बहुत प्यारा होता और वह प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते हैं और उसके आसपास रहना चाहते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर लोगों को शांति मिलती है जबकि कई ऐसी जगहें जो रहस्यमयी और डरावनी हैं जहां जाने से लोग डरते हैं। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां जाने पर आपकी जान भी जा सकती है। भारत समेत दुनियाभर में कई ऐसी भी जगहें हैं जहां किसी के भी जाने पर रोक है।
आज का रहस्य: दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों पर पर्यटकों के जाने पर है रोक, जानिए क्या है इसके पीछे का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में स्थित नाग आइलैंड रहस्यमयी है। देश के प्रमुख शहर साओ पाओलो से करीब 36 किलोमीटर दूर स्थित है। इस द्वीप पर सापों का राज है। बताया जाता है कि यहां सांपों की कुल 4 हजार प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक है। इस आइलैंड पर जाने वाला कभी जिंदा वापस नहीं आता है। सुरक्षा कारणों की वजह से ब्राजील सरकार ने वहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाया हुआ है। यहां पर सिर्फ रिसर्च करने के लिए लिए वैज्ञानिक ही जा सकते हैं।
हर्ड द्वीप, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित हर्ड आइलैंड एक ज्वालामुखीय द्वीप है। हिंद महासागर से निकले इस द्वीप पर आज भी ‘बिग बेन’ नाम का ज्वालामुखी सुलग रही है। सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण की वजह से 370 वर्ग किलोमीटर में फैले इस द्वीप पर पर्यटकों के जाने पर रोक है।
राजा किन शी हुआन का मकबरा, चीन
चीनी सम्राट किन शी हुआन का मकबरा आज भी लोगों के लिए रहस्य है। 210 ईसा पूर्व में चीनी सम्राट किन शी हुआन की हत्या की गई थी। यहां पर हजारों सैनिकों की मूर्तियां स्थापित हैं। मकबरे के बाहर कई तरह के ट्रैप लगे हुए हैं। करीब 2000 साल से यह जगह संरक्षित है। चीन की सरकार ने यहां रिसर्च पर भी रोक लगा रखी है।
भारत में स्थित बैरन द्वीप पर ज्वालामुखी स्थित है। जानकार बताते हैं भारत का यह इकलौता द्वीप है जहां पर ज्वालामुखी है। अंडमान सागर में स्थित बैरन द्वीप को पर्यटक दूर से ही देख सकते हैं, क्योंकि यहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इसानों के नहीं जाने की वजह से ही इसको बैरन द्वीप कहा जाता है।