सब्सक्राइब करें

धोनी की CSK से बेहद नफरत करते हैं श्रीसंत, खुद बताई चेन्नई सुपरकिंग्स से चिढ़ की वजह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Sep 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
S Sreesanth reveals why he hates MS Dhoni led Chennai Super Kings in IPL
एमएस धोनी और श्रीसंत - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। IPL 2013 में हुई स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में बैन झेल चुके श्रीसंत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चहेती टीमों में से चेन्नई सुपरकिंग्स को लेकर बयान दिया है, जिसे सुनते ही श्रीसंत धोनी और चेन्नई के सारे फैंस के निशाने पर भी आ सकते हैं।

 

Trending Videos
S Sreesanth reveals why he hates MS Dhoni led Chennai Super Kings in IPL
श्रीसंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीसंत अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच पैडी अपटन के आरोपों का जवाब दे रहे थे। श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने कई बार अपटन से चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने की बात कही, क्योंकि मैं उन्हें हराना चाहता था, लेकिन अपटन ने इसे बिलकुल अलग बना दिया कि जैसे में वो मैच फिक्सिंग के लिए खेलना चाहता था। सभी जानते हैं कि मैं चेन्नई से कितनी नफरत करता हूं। लोग ऐसा कह सकते हैं कि ये धोनी और श्रीनिवासन की वजह से है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। मुझे बस पीला रंग पसंद नहीं है इसीलिए मैं ऑस्ट्रेलिया से भी नफरत करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
S Sreesanth reveals why he hates MS Dhoni led Chennai Super Kings in IPL
श्रीसंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

याद हो कि चंद महीने पहले अपनी किताब में पैडी अपटन ने दावा किया था कि श्रीसंत ने उन्हें और राहुल द्रविड़ को गाली दी थी जिसे श्रीसंत ने बेबुनियाद बताया। श्रीसंत ने इंटरव्यू में कहा, 'मिस्टर अपटन अपने दिल और बच्चों के सिर पर हाथ रखकर बताइए क्या मैंने कभी आपको भारतीय टीम में या आईपीएल के दौरान गाली दी? मैं महान राहुल द्रविड़ से पूछना चाहता हूं जिनकी मैं बेहद इज्जत करता हूं कि मैंने कब उनसे लड़ाई की। मैंने कब उन्हें गाली दी जिसका दावा अपटन ने अपनी किताब में किया है।'

S Sreesanth reveals why he hates MS Dhoni led Chennai Super Kings in IPL

श्रीसंत ने इस इंटरव्यू में जेल में हुई उनके साथ हुई कई घटनाओं का भी खुलासा किया। श्रीसंत ने कहा कि वह जेल में रहते हुए अक्सर यह सोचते थे कि यह सब कैसे हो गया। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं सोचता था कि मेरे साथ क्यों हुआ, मैं सोचता था कि ऐसा कैसे हो सकता है। क्या मैंने कभी कुछ गलत किया जिसके कारण मेरे साथ यह सब हो रहा है। लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला।'

विज्ञापन
S Sreesanth reveals why he hates MS Dhoni led Chennai Super Kings in IPL
Sreesanth

श्रीसंत ने आगे बताया कि वह इस हद तक टूट गए थे कि उनका आत्महत्या करने का मन करने लगा था। बकौल श्रीसंत वह 4 से 5 बार इस अनुभव से गुजरे की उन्हें अपनी जिंदगी खत्म कर देनी चाहिए। बता दें श्रीसंत को इसी साल अगस्त में बीसीसीआई के लोकपाल ने बड़ी राहत दी थी। श्रीसंत का बैन सात साल कर दिया गया था। मतलब वो अगले साल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed