फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन के कट आउट पर पोती गई थी कालिख, अब मिला बर्थडे ब्वॉय श्रीसंत का साथ

Sat, 06 Feb 2021 05:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar cut out smeared with black oil in kerala, now former captain got support from birthday boy Sreesanth
श्रीसंत और सचिन - फोटो : Amar Ujala

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारत रत्न से नवाजे जा चुके दिग्गज सचिन तेंदुलकर को इन दिनों उनके एक ट्वीट की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सचिन ने इसी हफ्ते एक ट्वीट करते हुए देश से एकजुट रहने और भारत की संप्रभुता बनाए रखने की अपील की थी। 

Sachin Tendulkar cut out smeared with black oil in kerala, now former captain got support from birthday boy Sreesanth
सचिन तेंदुलकर का विरोध - फोटो : ANI

सचिन का यह ट्वीट उस समय आया था जब अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जताया था। हालांकि सचिन ने अपने ट्वीट में किसी व्यक्ति या आंदोलन का जिक्र नहीं किया था, बावजूद इसके देश के एक तबके को उनका विचार पसंद नहीं आया और इसे लेकर उनकी आलोचना शुरू हो गई। यही नहीं केरल में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके कट आउट पर कालिख पोती और उनका विरोध किया। 

Sachin Tendulkar cut out smeared with black oil in kerala, now former captain got support from birthday boy Sreesanth
sreesanth
उधर लगातार हो रही आलोचनाओं और विरोध के बीच सचिन को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का साथ मिला। श्रीसंत ने अपने 38वें जन्मदिन के मौके पर एक भावुक ट्वीट करते हुए लिखा, 'सचिन पाजी एक भावना हैं। उनकी वजह से मेरे जैसे कई लड़कों ने देश के लिए खेलने की इच्छा जताई। सचिन पाजी के लिए कोई भी शब्द मेरे प्रेम का आभार व्यक्त नहीं कर सकता। भारत में पैदा होने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा से भारत का गौरव रहे हैं और आगे भी रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar cut out smeared with black oil in kerala, now former captain got support from birthday boy Sreesanth
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

बात करें सचिन के ट्वीट की तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला करना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहें।'

विज्ञापन
Sachin Tendulkar cut out smeared with black oil in kerala, now former captain got support from birthday boy Sreesanth
Farmers Protest - फोटो : PTI

बता दें कि दिल्ली से सटी सीमाओं समेत देश के कई हिस्सों में किसान संगठन केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग कर रहे है। इसे लेकर वे 70 दिनों से अधिक समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed