सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar shared his ideas on handling pressure with Mumbai players ahead of Ranji Trophy Quarter Final

Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई रणजी टीम से मिले सचिन तेंदुलकर, अपने विचार साझा किए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।

Sachin Tendulkar shared his ideas on handling pressure with Mumbai players ahead of Ranji Trophy Quarter Final
मुंबई के खिलाड़ियों के साथ सचिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुंबई और कर्नाटक के बीच छह से 10 फरवरी तक एमसीए-बीकेसी मैदान पर क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सचिन ने इस दौरान मुंबई के खिलाड़ियों के साथ दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए।
Trending Videos


खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सवालों के जवाब दिए
मुंबई के पूर्व कप्तान तेंदुलकर ने हुई बातचीत के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों के सवालों के जवाब दिए। मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर नेकहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि बुधवार को ड्रेसिंग रूम में सचिन सर मौजूद थे। यह सिर्फ एक प्रेरणादायक बातचीत नहीं थी बल्कि यह एक तरह से सवाल जवाब का सत्र था। सभी खिलाड़ियों और संबंधित कोच ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। ये सवाल तैयारी, जीतने की मानसिकता और मुश्किल हालात में दबाव संभालने के बारे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा, 'सचिन सर का मार्गदर्शन हमेशा मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है। सभी लड़के खुश हैं कि उन्हें खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी से ज्ञान की कुछ बातें सुनने को मिलीं।' चोट से उबरने के बाद ठाकुर की इस नॉकआउट मुकाबले के लिए भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed