{"_id":"6983487f59ce4b1565073f65","slug":"ind-vs-sa-warm-up-india-vs-south-africa-t20-world-cup-warm-up-match-live-score-updates-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Warm up: सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर आउट, अक्षर-रिंकू क्रीज पर मौजूद; भारत का स्कोर 160 के पार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Warm up: सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर आउट, अक्षर-रिंकू क्रीज पर मौजूद; भारत का स्कोर 160 के पार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
IND vs SA T20 World Cup Warm up Match Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मैच जारी है। भारत की बल्लेबाजी चल रही है। भारत के लिए फिलहाल अक्षर पटेल और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
ईशान-अभिषेक ने की ओपनिंग
भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे। भारत को इन दोनों की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पांचवें ओवर में ही टीम का 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में ओपनिंग संयोजन में बदलाव किया और संजू सैमसन की जगह ईशान को ओपनिंग करने भेजा। ईशान ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पचासा लगाया। ईशान किशन ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। ईशान ने 20 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अर्धशतक लगाने के बाद टीम प्रबंधन ने ईशान को वापस बुलाया और वह रिटायर आउट हुए।
अभिषेक लय में दिखे
अभिषेक शर्मा अभ्यास मैच में भी लय में नजर आए। उन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए जिसके बाद उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में बुलाया गया। वहीं, तिलक ने शानदार वापसी की, लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। तिलक को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
वॉशिंगटन सुंदर की वापसी
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा भी भारतीय टीम में शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिस कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी थी कि अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करेंगे।
अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिक्लेटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉबिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, कगिसो रबादा।
Trending Videos