{"_id":"6983405c985dd49cd50c4ebc","slug":"sachin-tendulkar-shared-his-ideas-on-handling-pressure-with-mumbai-players-ahead-of-ranji-trophy-quarter-final-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई रणजी टीम से मिले सचिन तेंदुलकर, अपने विचार साझा किए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई रणजी टीम से मिले सचिन तेंदुलकर, अपने विचार साझा किए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।
मुंबई के खिलाड़ियों के साथ सचिन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुंबई और कर्नाटक के बीच छह से 10 फरवरी तक एमसीए-बीकेसी मैदान पर क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सचिन ने इस दौरान मुंबई के खिलाड़ियों के साथ दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए।
खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सवालों के जवाब दिए
मुंबई के पूर्व कप्तान तेंदुलकर ने हुई बातचीत के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों के सवालों के जवाब दिए। मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर नेकहा, हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि बुधवार को ड्रेसिंग रूम में सचिन सर मौजूद थे। यह सिर्फ एक प्रेरणादायक बातचीत नहीं थी बल्कि यह एक तरह से सवाल जवाब का सत्र था। सभी खिलाड़ियों और संबंधित कोच ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। ये सवाल तैयारी, जीतने की मानसिकता और मुश्किल हालात में दबाव संभालने के बारे में थे।
ठाकुर ने कहा, 'सचिन सर का मार्गदर्शन हमेशा मुंबई टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है। सभी लड़के खुश हैं कि उन्हें खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी से ज्ञान की कुछ बातें सुनने को मिलीं।' चोट से उबरने के बाद ठाकुर की इस नॉकआउट मुकाबले के लिए भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ टीम में वापसी हुई है।
Trending Videos