फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह क्रिकेटर्स नए फिटनेस टेस्ट में फेल, सारे T-20 विश्व कप भारतीय टीम के प्रबल दावेदार

Fri, 12 Feb 2021 09:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Feb 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Six Indian cricketers including Sanju Samson and Ishan Kishan fail BCCIs new 2km run fitness test
संजू सैमसन, ईशान किशन और राहुल तेवतिया - फोटो : ट्विटर

BCCI का फिटनेस टेस्ट एकबार फिर सुर्खियों में आ सकता है क्योंकि छह भारतीय क्रिकेटर्स इसमें फेल हो गए। सभी खिलाड़ी आईपीएल के स्टार क्रिकेटर माने जाते हैं, जो अपने दम से मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं। बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों की माने तो विकेटकीपर संजू सैमसन, इशान किशन मध्यक्रम बल्लेबाज बल्लेबाज नीतिश राणा, लेग स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया, पेसर सिद्धार्थ कॉल और जयदेव उनादकट टेस्ट में पास नहीं हो पाए।

Six Indian cricketers including Sanju Samson and Ishan Kishan fail BCCIs new 2km run fitness test
bcci

बीसीसीआई के नए '2 किमी दौड़' फिटनेस टेस्ट का आयोजन इसी हफ्ते बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हुआ था। TOI को उनके सूत्र ने बताया कि, 'क्योंकि यह एक नए प्रकार का फिटनेस टेस्ट है इसलिए सभी को कुछ समय बाद  दूसरा मौका दिया जाएगा। अगर उस टेस्ट में भी ये खिलाड़ी पास नहीं हो पाते तो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20, वन-डे सीरीज में चयन मुश्किल हो होगा।

Six Indian cricketers including Sanju Samson and Ishan Kishan fail BCCIs new 2km run fitness test

2018 में संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए छोटे प्रारूप की टीम में जगह नहीं मिली थी। संजू, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम के टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, उन्हें मौके भी मिले, लेकिन उसे भुनाने में केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six Indian cricketers including Sanju Samson and Ishan Kishan fail BCCIs new 2km run fitness test

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उन सारे 20 खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप के संभावितों में गिना जाता है। इस खास फिटनेस प्रोग्राम में 2 किमी रन टेस्ट के साथ यो-यो टेस्ट भी शामिल है। इस टेस्ट में बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिनर को 8 मिनट 30 सेकेंड के भीतर 2 किमी दौड़ना होता है। जबकि तेज गेंदबाज को यही दौड़ 8 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होती है। छह खिलाड़ी टेस्ट में फेल हुए तो शेष जैसे-तैसे ही दौड़ पूरा कर पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed