{"_id":"5c5a7cc6bdec224e1b7f65f7","slug":"smriti-mandhana-smash-faster-half-century-in-just-24-ball-against-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति मंधाना ने ठोका तूफानी अर्धशतक, बल्लेबाजी में बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मृति मंधाना ने ठोका तूफानी अर्धशतक, बल्लेबाजी में बनाया नया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
smriti mandhana
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। मंधाना ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
Trending Videos
2 of 5
smriti mandhana
मंधाना ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। मंधाना ने सोफी डिवाइन की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया। अपने अर्धशतक में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह आखिर 34 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Smriti Mandhana
महिला टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी की बात करें तो यह रिकॉर्ड न्यू जीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम ही है। उन्होंने 2005 में भारत के खिलाफ 18 गेंदों पर हाफ सेंचुरी बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और डिवाइन 21 गेंदों पर हाफ सेंचुरी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
4 of 5
स्मृति मंधाना
वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम आज से न्यू जीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेल रही है। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर न्यू जीलैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। कीवी टीम ने अपनी सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन के 62 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 159 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
स्मृति मंधाना
मंधाना ने किया सुपर लीग (महिला क्रिकेट में इंग्लैड की फ्लैगशिप टी20 लीग) में 19 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए थे। इस मैच में भी उन्होंने छक्के साथ हाफ सेंचुरी पूरी की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।