सब्सक्राइब करें

अब इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा केएल राहुल का नाम, सामने आकर तोड़नी पड़ी अफेयर पर चुप्पी

स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 May 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan denies Dating rumors with Cricketer KL Rahul
सोनल चौहान और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने खेल के अलावा बीते कई दिनों से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर वर्ल्ड कप में इस क्रिकेटर को चीयर करने खुद पहुंचेंगी। इस बीच एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने केएल राहुल के साथ अपने रिश्तों को लेकर बयान दिया है।

Trending Videos
Sonal Chauhan denies Dating rumors with Cricketer KL Rahul
सोनल चौहान

दरअसल, बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस सोनल चौहान और क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर की खबरें आ रहीं थीं। इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया में जोरों पर थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan denies Dating rumors with Cricketer KL Rahul
सोनल चौहान

सोनल ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि केएल राहुल बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। मेरे और राहुल के बीच कुछ भी नहीं है। सोनल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत सारा प्यार मिलता है, लेकिन मुझे उन लोगों पर तरस आता है जो हर समय नफरत फैलाने काम करते हैं।

Sonal Chauhan denies Dating rumors with Cricketer KL Rahul
sonal chauhan

सोनल के अलावा राहुल का नाम 'मुन्ना माइकल' एक्ट्रेस निधी अग्रवाल के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन अकांक्षा और निधी ने भी अफवाह की तमाम खबरों को गलत बताया था। याद दिला दें कि 2008 में क्रिकेट और सट्टेबाजी पर ही बनी फिल्म 'जन्नत' से डेब्यू करने वाली सोनल लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।

विज्ञापन
Sonal Chauhan denies Dating rumors with Cricketer KL Rahul
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

वहीं केएल राहुल इस वक्त इंग्लैंड में हैं और आने वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हैं। कुछ समय पहले केएल राहुल 'कॉफी विद करन' को लेकर सुर्खियों में थे। इस शो पर दिए विवादित बयानों के बाद राहुल और हार्दिक पांड्या को BCCI ने सस्पेंड तक कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed