{"_id":"69e6597caa2f3c0d8a06e676","slug":"srh-vs-dc-will-axar-patel-be-able-to-play-match-against-sunrisers-hyderabad-coach-badani-gave-an-update-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH Vs DC: क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेल पाएंगे अक्षर, कोच बदानी ने फिटनेस पर दिया अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH Vs DC: क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेल पाएंगे अक्षर, कोच बदानी ने फिटनेस पर दिया अपडेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कप्तान अक्षर पटेल की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। दिल्ली का सामना मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षर इस मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स का सामना मंगलवार को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। अब टीम के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने अक्षर की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं।
Trending Videos
कप्तान अक्षर को लेकर स्थिति स्पष्ट की
कप्तान अक्षर पटेल की फिटनेस पर उन्होंने साफ कहा कि सब कुछ ठीक है और अक्षर खेलने के लिए फिट हैं। वहीं, बदानी ने अपने बल्लेबाजों के मैच जिताने वाले प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में निरंतरता से ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन मायने रखता है। बदानी ने दिल्ली की बल्लेबाजी में कथित अस्थिरता को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि कुछ झटके लगे हैं, लेकिन टीम अपनी प्रक्रिया से संतुष्ट है।

बदानी ने कहा, संक्षेप में कहूं तो यह प्रारूप निरंतरता पर नहीं, बल्कि प्रभाव पर आधारित है। सही समय पर मौके को भुनाना और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना ही असली बात है और मुझे लगता है कि हमने ऐसा किया है।नतीजे आएंगे या नहीं आएंगे, लेकिन जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, उससे हम खुश हैं। जिन दो हार की बात हो रही है, उनमें से एक में डेविड मिलर के उस एक रन वाले मुकाबले में हालात अलग हो सकते थे।
समीर रिजवी का किया समर्थन
बदानी ने सत्र की शानदार शुरुआत के बाद पिछले कुछ मैचों में लचर प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी का समर्थन करते हुए कहा, अगर कोई खिलाड़ी आपको अकेले दम पर दो मैच जिता चुका है और इस सत्र में दो बार मैन ऑफ द मैच रहा है, तो मैं उससे संतुष्ट हूं। पिछले साल भी उसके खाते में तीन मैन ऑफ द मैच थे।

कमेंट
कमेंट X